दुनिया

US Firing: अमेरिका के मिसिसिपी में सिलसिलेवार गोलीबारी में 6 की मौत; हिरासत में लिया गया संदिग्ध

US Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मिसिसिपी के क्ले काउंटी का बताया जा रहा है, जहां पर कम से कम छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में शनिवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Image

अमेरिका के मिसिसिपी में सिलसिलेवार गोलीबारी (फाइल फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

US Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मिसिसिपी के क्ले काउंटी का बताया जा रहा है, जहां पर कम से कम छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में शनिवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि अलबामा सीमा के पास स्थित वेस्ट प्वाइंट शहर में हुई हिंसा में कई निर्दोष व्यक्तियों की मौत हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हुई।

शेरिफ ने कहा, ''मैं सभी से अपील करता हूं कि पीड़ितों और उनके परिवारों को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। कानून प्रवर्तन एजेंसियां जांच में जुटी हैं और जल्द ही मामले से जुड़ा अपडेट जारी किया जाएगा।'' सनद रहे कि पूर्वी मिसिसिपी में स्थित क्ले काउंटी की आबादी लगभग 20,000 है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article