US-Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य संघर्ष हर बीते वक्त के साथ और गहराता जा रहा है। बुधवार तड़के (भारतीय समयानुसार) ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 इनएक्टिव माइन-लेइंग नौकाओं और जहाजों को निशाना बनाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उस चेतावनी के बाद की गई, जिसमें ईरान को होर्मुज स्ट्रेट में माइन न बिछाने के लिए कहा गया था।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी
वहीं, ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने वैश्विक तेल आपूर्ति के अहम मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में माइन (बारूदी सुरंगें) बिछाने की कोशिश की, तो अमेरिका कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने कहा कि यह समुद्री रास्ता दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी हालत में बंद नहीं होने दिया जाएगा।
अमेरिका ने नष्ट किए 10 माइन बिछाने वाले जहाज
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने हाल ही में ईरान के 10 इनएक्टिव माइन-लेइंग नौकाओं और जहाजों को निशाना बनाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उस चेतावनी के बाद की गई जिसमें ईरान को होर्मुज स्ट्रेट में माइन न बिछाने के लिए कहा गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अगर ईरान ने इस समुद्री मार्ग में माइन बिछाई या तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ पहले से कहीं ज्यादा कठोर सैन्य कदम उठाए जाएंगे।
कितना अहम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है, इसलिए यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव पूरी दुनिया के तेल बाजार को प्रभावित कर सकता है।
युद्ध की वजह से इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही पहले ही प्रभावित हो चुकी है और कई शिपिंग कंपनियों ने इसे हाई-रिस्क ज़ोन घोषित कर दिया है।
