दुनिया

'कोई चालाकी नहीं हो रही, जरूरत पड़ी तो सीधे ईरानी नेताओं से मिलूंगा'; कभी हमला तो कभी वार्ता आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?

US Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में ईरान अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता के दूसरे चरण पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वार्ता में प्रगति होती है और जरूरत पड़ती है तो वे खुद भी ईरानी नेताओं से सीधे मिल सकते हैं।

Image

डोनाल्ड ट्रंप

US Iran Peace Talks: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि वह पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता में हिस्सा नहीं लेंगे। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है और अगर प्रगति होती है तो वह ईरानी नेतृत्व से सीधे मिलने में भी हिचकिचाएंगे नहीं।

'कोई 'चालाकी' नहीं हो रही है'

एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि हमें बातचीत करनी है। उन्होंने वार्ता के फेल होने की आशंकाओं को भी खारिज किया। उन्होंने भरोसा जताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई 'चालाकी'नहीं हो रही है और बातचीत आगे बढ़ सकती है। ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस,विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और सलाहकार जेरेड कुशनर वार्ता की तैयारी के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद रवाना हो चुके हैं। वे जल्द ही वहां पहुंचकर बातचीत की रूपरेखा तय करेगें।

'मैं सीधे भी मिलने के लिए तैयार....'

इस दौरान ट्रंप ने संकेत दिया कि वह व्यक्तिगत स्तर पर भी कूटनीतिक पहल करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे मिलना चाहें, तो मुझे उनसे मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि आगे उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि ईरान को परमाणु हथियार कार्यक्रम छोड़ना ही होगा। इस शर्त पर अमेरिका कोई समझौता नहीं करेगा।

'समझौते से पीछे हटा ईरान तो आप सोच भी नहीं सकते क्या होगा परिणाम'

ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर ईरान हमारी बातों को मानता है,तो उसके पास आर्थिक रूप से समृद्ध होने की बड़ी संभावनाएं हैं। लेकिन यदि तेहरान समझौते से पीछे हटता है,तो परिणाम क्या होंगे इसकी आप कल्पना कर सकते हैं, यह अच्छा नहीं होगा।

ईरान ने क्या कहा था?

अमेरिका की समय सीमा खत्म होने से पहले होर्मुज में बदले हालातों के बीच अब अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता पर भी संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल,आज अमेरिका ने एक ईरानी ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर हमला किया और उसे जब्त कर लिया। जिसके बाद ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है। साथ ही विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से कहा कि ईरानी जहाजों और बंदरगाहों को अमेरिकी धमकियां,नियोजित वार्ता से पहले वाशिंगटन की बेईमानी के साफ संकेत हैं। इससे पता चलता है कि वे वार्ता करना ही नहीं चाहते।

वार्ता पर संदेह के बादल

यह संभावित वार्ता ऐसे समय हो रही है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है और अमेरिका-ईरान युद्धविराम की समय-सीमा नजदीक है। ऐसे में इन बैठकों को बेहद अहम माना जा रहा है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article