दुनिया

ट्रंप बोले 'दोहा में मिलेंगे', ईरान बोला 'कोई प्लान नहीं', US-तेहरान में बढ़ी डिप्लोमैटिक उलझन

US Iran Doha Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ दोहा में बातचीत की घोषणा की है। उधर लेकिन तेहरान ने बैठक की किसी भी योजना से इनकार किया है।

Image

ट्रंप बोले 'दोहा में मिलेंगे', ईरान बोला 'कोई प्लान नहीं' (AI Image)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने कल दोहा में बैठक का अनुरोध किया है, लेकिन तेहरान ने तुरंत ऐसी किसी भी योजना से इनकार कर दिया। इससे जारी तनाव और बैकचैनल कूटनीति के बीच एक बड़ा विरोधाभास सामने आया है। यह घटनाक्रम होर्मुज जलडमरूमध्य में हाल की घटनाओं के बाद बढ़े तनाव के बीच हुआ है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया, 'ईरान ने बैठक का अनुरोध किया है। यह कल दोहा में होगी!'

हालांकि, ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने आज कहा कि इस सप्ताह कतर में अमेरिकी अधिकारियों की 'तकनीकी टीमों' के साथ बैठक करने का कोई इरादा नहीं है।

तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, गरीबाबादी ने कहा, 'हालांकि कतर के साथ बातचीत जिसमें दूसरे पक्ष की प्रतिबद्धताओं के कार्यान्वयन पर चर्चा शामिल है-सामान्य रूप से जारी है, लेकिन कुछ मीडिया आउटलेट्स की यह खबर कि वर्किंग ग्रुप्स द्वारा दोहा में तकनीकी बातचीत होगी, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।'

उन्होंने आगे कहा, 'निर्धारित वर्किंग ग्रुप्स के ढांचे के भीतर तकनीकी बातचीत का पहला दौर तब होगा जब शर्तें पूरी हो जाएंगी और तारीख व स्थान पर सहमति बन जाएगी। इस संबंध में मध्यस्थ देशों के माध्यम से बातचीत जारी है।' इससे पहले, अल जजीरा सहित कई मीडिया आउटलेट्स ने खबर दी थी कि मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत होने की उम्मीद है।

खामेनेई के अंतिम संस्कार में बिहार गवर्नर और विदेश राज्य मंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन करेंगे। अंतिम संस्कार की रस्में ईरान में 4 से 9 जुलाई के बीच होंगी। सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा और बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को भेजेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article