दुनिया

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दिन भीड़ पर हमले की हो रही थी साजिश, एक अफगानी शख्स गिरफ्तार

US Presidential Election: ओक्लाहोमा सिटी के नासिर अहमद तौहेदी (27) ने सोमवार को अपनी गिरफ्तारी के बाद जांचकर्ताओं को बताया कि उसने अगले महीने चुनाव के दिन हमले की योजना बनाई थी। दस्तावेजों के अनुसार उसे और एक किशोर को शहीद के रूप में मरने की उम्मीद थी।

Image

हमले की साजिश रच रहे एक अफगानी शख्स को FBI ने किया गिरफ्तार

Photo : iStock

US Election: अमेरिकी एजेंसी एफबीआई (FBI) ने एक अफगानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि वह इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन से प्रेरित था और अमेरिका में चुनाव के दिन बड़ी भीड़ को निशाना बनाकर हमले की साजिश रच रहा था। जानकारी के अनुसार, न्याय विभाग ने मंगलवार को बताया कि ओक्लाहोमा सिटी के 27 वर्षीय नासिर अहमद तौहेदी से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि अगले महीने चुनाव के दिन अपने हमले की योजना बनाई थी। प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, वह और उसका एक किशोर साथी आत्मघाती हमला करने की फिराक में थे। न्याय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तौहेदी 2021 में विशेष आप्रवासी वीजा पर अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। उसने हाल के हफ्तों में हमले करने की योजना को आगे बढ़ाया, जिसमें एके-47 राइफलों का ऑर्डर देना, अपने परिवार की संपत्ति नष्ट करना, अपनी पत्नी और बच्चे के लिए अफगानिस्तान की यात्रा के लिए एकतरफा टिकट खरीदना शामिल है।

इस्लामिक स्टेट समूह का था सदस्य

एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने एक बयान में कहा कि आतंकवाद अभी भी एफबीआई की नंबर एक प्राथमिकता है। हम अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए हर संसाधन का उपयोग करेंगे। न्याय विभाग ने बताया कि तौहेदी पर इस्लामिक स्टेट समूह को साजिश रचने और सामग्री सहायता प्रदान करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है, जिसे अमेरिका द्वारा एक विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article