व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि आज, राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर साइन किए, जिसमें 66 इंटरनेशनल संगठनों से अमेरिका को बाहर निकालना शामिल है, जो अब अमेरिकी हितों की सेवा नहीं करते हैं, जिसमें 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र संगठन और 31 संयुक्त राष्ट्र संस्थाएं शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किया है,जिसमें अमेरिका को उन इंटरनेशनल संगठनों, समझौतों और संधियों से बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है, जो अमेरिका के 'हितों के खिलाफ' हैं। ट्रंप प्रशासन ने 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को आगे रखते हुए भारत और फ्रांस के नेतृत्व वाले इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) सहित 66 वैश्विक संस्थाओं से हटने की घोषणा की है।
नौकरशाहों को नहीं मिलेगी सब्सिडी
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आज, राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका 66 अमेरिका-विरोधी, बेकार या फिजूलखर्ची वाले अंतरराष्ट्रीय संगठनों को छोड़ रहा है. इसके अलावा अन्य संगठनों की समीक्षा अभी भी जारी है."
उन्होंने आगे कहा कि यह कदम राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अमेरिकियों से किए गए एक अहम वादे को पूरा करते हैं। हम उन ग्लोबलिस्ट नौकरशाहों को सब्सिडी देना बंद करेंगे, जो हमारे हितों के खिलाफ काम करते हैं. ट्रंप प्रशासन हमेशा अमेरिका और अमेरिकियों को सबसे पहले रखेगा।
इससे पहले पिछले साल ट्रंप ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर कड़े प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह अदालत “अमेरिका और उसके करीबी सहयोगी इजराइल को गलत तरीके से निशाना बना रही है।” इस आदेश के तहत उन व्यक्तियों पर वित्तीय और वीजा प्रतिबंध लगाए जाएंगे जो अमेरिकी नागरिकों या उसके सहयोगियों के खिलाफ ICC की जांच में सहयोग कर रहे हैं।
US सीनेटर की ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर बातचीत
अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ट्वीट कर बताया कि आज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर बहुत अच्छी मीटिंग के बाद, उन्होंने उस बाइपार्टीशन रूस प्रतिबंध बिल को मंज़ूरी दे दी है, जिस पर मैं महीनों से सीनेटर ब्लूमंथल और कई दूसरे लोगों के साथ काम कर रहा था। यह सही समय पर होगा, क्योंकि यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है और पुतिन सिर्फ़ बातें कर रहे हैं, और बेगुनाहों को मारना जारी रखे हुए हैं।
