दुनिया

US Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम; अमेरिका ने जारी की 'मोस्ट वॉन्टेड' लिस्ट

US Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए कार्यक्रम के तहत ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समेत 10 शीर्ष नेताओं की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपये) तक का इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग का आरोप है कि ये नेता आईआरजीसी (IRGC) के जरिए आतंकवादी गतिविधियों और अमेरिकी ठिकानों पर हमलों से जुड़े नेटवर्क का संचालन करते हैं।

Image

अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर सहित 10 लोगों पर रखा ईनाम।

Photo : Twitter

US Iran War: अमेरिका-ईरान संघर्ष हर बीते वक्त के साथ गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान जल्द ही सरेंडर कर देगा। वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को मुंह तोड़ जवाब देने का वादा किया है।

इसी बीच अमेरिका के 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' (Rewards for Justice) कार्यक्रम ने एक बड़ी घोषणा की. इसके तहत ईरान के नए रहबर मोजतबा खामेनेई समेत 10 शीर्ष नेताओं की सूचना देने वाले को 10 मिलियन डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपये) का इनाम देने का ऐलान किया है।

इन नेताओं पर अमेरिका ने रखे ईनाम

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी की गई सूची में मोजतबा खामेनेई के अलावा ईरान के सत्ता गलियारे के सबसे शक्तिशाली नाम शामिल हैं:

-अली लारीजानी: वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी और पूर्व संसद अध्यक्ष

एस्कंदर मोमेनी: ईरान के वर्तमान गृह मंत्री

इस्माइल खतीब: खुफिया और सुरक्षा मंत्री

अली असगर हेजाजी: दिवंगत अली खामेनेई के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ

क्या है अमेरिका का आरोप?

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ये सभी नेता इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जरिए वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और अमेरिकी ठिकानों पर हुए मिसाइल हमलों के पीछे मुख्य योजनाकार हैं। इनाम की घोषणा के साथ ही अमेरिका ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति को गुप्त रूप से पुनर्वास और नई पहचान दी जाएगी।

अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि इन व्यक्तियों या आईआरजीसी से जुड़े वरिष्ठ कमांडरों और नेटवर्क के बारे में विश्वसनीय जानकारी रखने वाले लोग रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम से संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यक्रम जानकारी साझा करने के कई सुरक्षित तरीके प्रदान करता है।

क्या घायल हैं मोजता खामेनेई?

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के नए नियुक्त सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई, 'ज़ख्मी' और 'विकृत' हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और इज़राइल के लगातार हो रहे हमलों के बीच देश का नेतृत्व अंडरग्राउंड हो गया है। यह बयान एक रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि ईरान के मारे गए नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा कथित तौर पर कोमा में हैं और एक हवाई हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने अपना कम से कम एक पैर खो दिया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article