दुनिया

PAK के 'ग्रूमिंग गैंग' की घिनौनी वारदात, लंदन में 15 साल की सिख लड़की से गैंगरेप, फ्लैट पर 200 लोगों ने बोला धावा

रिपोर्टों के मुताबिक इस नाबालिग लड़की को 34 साल के आरोपी ने अपने फ्लैट पर बंधक बनाकर रखा और यहां पर पीड़ित के साथ कई बार रेप हुआ। संडे गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के साथ गैंगरेप की इस घटना में छह लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

Image

लंदन में 15 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप। तस्वीर-X/@Kunal_Mechrules

Photo : Twitter

Sikh girl gangrapd in London: लंदन में एक 15 साल की सिख लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। अपहरण और गैंगरेप की यह घटना पश्चिमी लंदन के हाउनस्लो की है। हैरान करने वाली बात है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपी पाकिस्तानी मूल के हैं। रिपोर्टों के मुताबिक इस नाबालिग लड़की को 34 साल के आरोपी ने अपने फ्लैट पर बंधक बनाकर रखा और यहां पर पीड़ित के साथ कई बार रेप हुआ। संडे गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के साथ गैंगरेप की इस घटना में छह लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी 'ग्रूमिंग गैंग' का हिस्सा हैं। इस अपराध के बाद ब्रिटेन में न्याय एवं जवाबदेही तय करने की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ ली है।

200 लोगों ने आरोपी के फ्लैट पर बोला धावा

खास बात यह है कि फ्लैट में लड़की के कैद होने की खबर मिलते ही सिख समुदाय के 200 से अधिक लोग उसे बचाने के लिए पहुंच गए और फ्लैट पर धावा बोल दिया। सिख समुदाय के लोगों ने वहां इस पीड़ित लड़की को बचाया। बता दें कि पाकिस्तान का 'ग्रूमिंग गैंग' लंदन में काफी एक्टिव रहता है। यह गैंग छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाता है। इस गैंग द्वारा पहले भी छोटी बच्चियों का शोषण करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां सिख समुदाय के लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। लोगों ने इस मामले में तुरंत न्याय देने की मांग की।

दशकों से सक्रिय है पाकिस्तानी 'ग्रूमिंग गैंग'

बताया जाता है कि पाकिस्तानी 'ग्रूमिंग गैंग' ब्रिटेन में दशकों से सक्रिय है। यह गैंग साजिश के तहत छोटी बच्चियों का यौन शोषण करता है। इनके निशाने पर 11 से 16 साल की छोटी एवं नाबालिग बच्चियां रहती हैं। गैंग के सदस्य प्रेम, उपहार एवं दोस्ती के नाम पर लड़कियों को अपनी चंगुल में फंसाते हैं। लड़कियां जब इनकी चंगुल में फंस जाती हैं तो ये उन्हें धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं। यहां तक कि उनकी तस्करी भी करते हैं। सिख अवेयरनेस सोसायटी एवं सिख हेल्पलाइन जैसे सामुदायिक संगठनों ने साल 1970 के बाद से ही इस 'ग्रूमिंग गैंग' के खिलाफ सबूत एवं दस्तावेज जुटाए हैं। लड़कियों का भरोसा जीतने के लिए इस गैंग के सदस्य कई बार अपनी पहचान छिपाकर खुद को सिख बताते हैं। इसके बाद वे उनका शोषण, धर्म परिवर्तन अथवा फर्जी शादी करते हैं।

हिंसक रेप का शिकार हुईं बच्चियां

हाउनस्लो की यह घटना नई नहीं है। इसी तरह की घटनाएं पहले रॉथरहैम एवं रोचडेल में हो चुकी हैं जहां हजारों बच्चियों के शोषण की बात सामने आ चुकी है। एलेक्सिस जे रिपोर्ट (2014) में दावा किया गया है कि 1977 से 2013 के बीच रॉथरहैम में कम से कम 1,400 बच्चियों का शोषण हुआ। शोषण एवं अत्याचार करने वाले में ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के आरोपी थे। वहीं, पीड़ितों ने अपने साथ भयावह अपराध होने की घटनाएं रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। लड़कियों ने कहा कि कई शहरों में उनकी तस्करी हुई। उन्हें हथियार दिखाकर डराया गया और वे हिंसक रेप का शिकार हुईं। एक्टिविस्ट्स का कहना है कि ब्रिटेन में नस्लवादी राजनीति के डर से जांच हमेशा प्रभावित हुई। गुनहगारों को सजा नहीं मिलने से इस गैंग के हौसले बुलंद हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article