दुनिया

Typhoon Wipha: 400 से ज्यादा उड़ानें और कई ट्रेनें रद्द, तूफान 'विफा' ने चीन और हांगकांग में मचाया तांडव; घबराए लोग

Typhoon Wipha: तूफान 'विफा' के कारण रविवार को हांगकांग और चीन के कुछ हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। तूफान देश के दक्षिणी तट से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। हांगकांग में कम से कम 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे लगभग 80,000 यात्री प्रभावित हुए। कुछ हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गईं।

Image

चीन और हांगकांग में तूफान विफा का तांडव

Photo : AP

Typhoon Wipha: तूफान 'विफा' के कारण रविवार को हांगकांग और चीन के कुछ हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। तूफान देश के दक्षिणी तट से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। हांगकांग, शेन्ज़ेन, झुहाई और मकाऊ के हवाई अड्डों की वेबसाइट के अनुसार, दिन के अधिकांश समय के लिए उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी गईं। प्रसारणकर्ता आरटीएचके के अनुसार, हांगकांग में कम से कम 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे लगभग 80,000 यात्री प्रभावित हुए। कुछ हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गईं।

इससे पहले, हांगकांग वेधशाला ने तूफ़ान का संकेत संख्या 10 जारी किया, जो इसकी सर्वोच्च चेतावनी थी। वेधशाला ने बताया कि तूफ़ान दोपहर में शहर के दक्षिण से गुज़रा। इस दौरान अधिकतम 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हांगकांग में, सरकार ने बताया कि उसे पेड़ों के गिरने की 450 से ज़्यादा शिकायतें मिली हैं। बयान में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है।

तूफान का किसने रखा नाम?

बयान में कहा गया है कि 250 से ज़्यादा लोगों ने सार्वजनिक आश्रय स्थलों में शरण ली। हांगकांग डिज़्नीलैंड और अन्य मनोरंजन पार्क बंद कर दिए गए हैं। तूफान का नाम 'विफा' थाईलैंड ने रखा है। शनिवार को यह फिलीपीन और ताइवान के कुछ हिस्सों से गुजरा। पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में आने वाले तूफानों के नाम उस क्षेत्र के देशों द्वारा चुने जाते हैं।

फिलीपीन में, तूफ़ान के दौरान उत्तरी कागायन प्रांत में बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। देश में 43,000 लोग बाढ़, भूस्खलन के कारण सरकारी आपातकालीन आश्रयों या रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। अधिकारियों ने बताया कि 400 से ज़्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article