दुनिया

ट्रंप ने यूरोप को फिर दिखाया टैरिफ वाला 'चाबुक', बोले- ...100 प्रतिशत शुल्क लगाएगा अमेरिका

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को धमकी दी कि जो भी देश अमेरिकी कंपनियों की डिजिटल सेवाओं पर शुल्क लगाएगा, उसके आयात पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा दिया जाएगा।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को धमकी दी कि जो भी देश अमेरिकी कंपनियों की डिजिटल सेवाओं पर शुल्क लगाएगा, उसके आयात पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा दिया जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में यूरोपीय देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अमेरिकी कंपनियों पर शुल्क ''जल्द ही'' लगाने पर चर्चा कर रहे हैं।

ट्रंप ने यूरोप का धमकाया

ट्रंप ने लिखा, ''कृपया इस बयान को इस बात का संकेत माना जाए कि जो भी देश ऐसा शुल्क लगाएगा, उसे अमेरिका भेजे जाने वाले सभी सामान पर तुरंत शत प्रतिशत शुल्क का सामना करना पड़ेगा।'' उन्होंने कहा कि नया शुल्क पहले से तय किए गए किसी भी व्यापारिक समझौते की जगह ले लेगा। ट्रंप ने कहा कि जो भी देश ऐसा शुल्क लगाएगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने पोस्ट में खास तौर पर यूरोपीय देशों का ज़िक्र किया।

ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

इससे पहले, ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर हुए ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और इसे अमेरिका के साथ हुए संघर्ष-विराम समझौते का ''मूर्खतापूर्ण उल्लंघन'' बताया। ट्रंप ने कहा कि एक ड्रोन जहाज के ऊपरी हिस्से से टकराया, जिससे उसे ''नुकसान पहुंचा,'' लेकिन जहाज आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने तीन अन्य ड्रोन मार गिराए।

सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट में न तो जहाज की पहचान बताई गई और न ही हमले के समय का जिक्र था, लेकिन बृहस्पतिवार को ब्रिटिश सेना ने बताया कि ओमान के तट के पास एक जहाज पर हमला हुआ है। यह घटना ऐसे नाजुक समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान युद्ध को खत्म करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article