दुनिया

ट्रंप का हमास को अल्टीमेटम, रविवार तक शांति समझौते पर नहीं हुए सहमत तो टूटेगा कहर

Israel Hamas Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर हमास गाजा पट्टी के लिए प्रस्तावित शांति समझौते पर रविवार शाम छह बजे तक सहमत नहीं होता है, तो चरमपंथी समूह को और अधिक हमलों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत के बाद गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त करने के लिए एक योजना पेश की थी।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israel Hamas Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दो टूक कहा कि अगर हमास गाजा पट्टी के लिए प्रस्तावित शांति समझौते पर रविवार शाम छह बजे तक सहमत नहीं होता है, तो चरमपंथी समूह को और अधिक हमलों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हमास के साथ रविवार शाम छह बजे (वाशिंगटन डीसी के समयानुसार) तक समझौता हो जाना चाहिए।”

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने लिखा, “हर देश ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं! अगर समझौते के इस आखिरी मौके में सफलता नहीं मिलती है, तो हमास पर ऐसा कहर टूटेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। पश्चिम एशिया में किसी न किसी तरह से शांति कायम की जाएगी।” ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत के बाद गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त करने के लिए एक योजना पेश की थी।

ट्रंप का क्या है प्लान

ट्रंप की योजना के मुताबिक, हमास शेष 48 बंधकों को तत्काल रिहा करेगा, जिनमें लगभग 20 के जीवित होने की संभावना है। साथ ही हमास सत्ता भी छोड़ देगा और अपने शत्र त्यागेगा। इसके बदले में इजरायल अपना आक्रमण रोक देना और क्षेत्र के अधिकांश हिस्से से पीछे हट जाएगा, सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा करेगा और मानवीय सहायत और अंतत: पुनर्निर्माण की अनुमति भी देगा।

हमास के एक अधिकारी ने इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी से बातचीत में कहा कि योजना के कुछ तत्व अस्वीकार्य हैं और उनमें संशोधन की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी। फिलिस्तीनी युद्ध का समाधान चाहते हैं, लेकिन कई लोग मौजूदा और पिछले अमेरिकी प्रस्तावों को इजरायल के पक्ष में मानते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article