दुनिया

ट्रंप की गोद में बैठे पाकिस्तान ने ही अमेरिका को दिया झटका, 20 प्वाइंट्स प्लान पर मारा यूटर्न

Israel Hamas Conflict: इजरायल और हमास के बीच दो साल से युद्ध छिड़ा हुआ है जिसे खत्म कराने की कोशिश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने 20 प्वाइंट्स प्लान वाला पेश किया जिसको समर्थन देकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया और अब पाकिस्तान अमेरिका को झटका देते हुए अपने हाथ खड़े कर रहा है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (दाएं) (फाइल फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israel Hamas Conflict: इजरायल और हमास के बीच दो साल से युद्ध छिड़ा हुआ है जिसे खत्म कराने की कोशिश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने 20 प्वाइंट्स प्लान वाला पेश किया जिसको समर्थन देकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया और अब पाकिस्तान अमेरिका को झटका देते हुए अपने हाथ खड़े कर रहा है।

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पेश की गई 20 सूत्रीय योजना हमारी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं है।

इशाक डार ने क्या कुछ कहा?

इशाक डार ने नेशनल असेंबली में कहा कि 20 सूत्रीय योजना में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने साफ किया था कि 20 सूत्रीय योजना, जिसे ट्रंप ने सार्वजनिक किया है, हमारी नहीं है। हमारे मसौदे में बदलाव किए गए थे। मेरे पास इसका रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं है।''

समाचार एजेंसी एएनआई ने डॉन के हवाले से यह जानकारी साझा की। इशाक डार ने बताया कि 8 मुस्लिम और अरब देशों ने 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान ट्रंप के साथ एक बैठक की थी, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा पर इजरायल के हमले को रोकने की अपनी योजना पेश की थी।

उन्होंने बताया कि मुख्य सत्र से पहले आठ देशों के विदेश मंत्रियों ने न्यूयॉर्क में एक तैयारी बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान कोई और एजेंडा नहीं था। आज मैं आपको विवरण बता रहा हूं। चर्चा को जानबूझकर गुप्त रखा गया था। डार ने बताया कि ट्रंप ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आश्वासन दिया कि उनकी टीम मंत्रियों के साथ मिलकर एक व्यावहारिक समाधान पर काम करेगी। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने बताया था कि वह जल्द ही नेतन्याहू से मिलने वाले हैं और गाजा पर बमबारी रोकने का प्रयास करना चाहते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article