दुनिया

परमाणु संयंत्रों की निगरानी की इजाजत नहीं दी तो रद्द कर दूंगा बैठक, ईरान को ट्रंप ने फिर दी धमकी

ईरान के इंकार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए हैं। ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि तेहरान अपने परमाणु संयंत्रों की निगरानी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) से कराने की यदि इजाजत नहीं देता है तो वह अगली दौर की बैठक रद्द कर देंगे।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Photo : AP

Trump threatens Iran: युद्ध खत्म करने को लेकर बीते दिनों अमेरिका और ईरान के बीच स्विटजरलैंड के बर्गेनस्टॉक में बातचीत हुई है। 14 प्वाइंट वाले 'मेमोरेंडम ऑफ स्टैंडिंग' में कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है तो कुछ पर अभी खींचतान जारी है। इसी में से एक है ईरान के परमाणु संयंत्रों का निरीक्षण का मुद्दा। ईरान ने अपने परमाणु संयंत्रों की निगरानी की इजाजत देने से इंकार किया है। इस इंकार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए हैं। ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि तेहरान अपने परमाणु संयंत्रों की निगरानी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) से कराने की यदि इजाजत नहीं देता है तो वह अगली दौर की बैठक रद्द कर देंगे।

सही समय पर IAEA तेहरान जाएगा-ट्रंप

पेन्सिलवेनिया में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने निरीक्षण पर अमेरिकी चिंताओं को खारिज कर दिया। इस सवाल पर कि समझौते के तहत क्या यूएन के निरीक्षक ईरान में तैनात होंगे। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान पहले ही सिद्धांत के रूप में इसके लिए तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा, 'वे गलत थे। वे जानते हैं कि वे गलत हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने हमसे कहा कि वे निरीक्षण की इजाजत देंगे। यदि वे अब इससे मुकरते हैं तो मैं अभी बैठक रद्द कर दूंगा।' यह पूछे जाने पर आईएईए के सदस्य ईरान कब जाएंगे, ट्रंप ने कोई समय सीमा नहीं बताया लेकिन उन्होंने कहा कि वे सही समय पर वहां मौजूद होंगे।

मक्का, सोयाबीन और गेहूं खरीदेगा ईरान-ट्रंप

ट्रंप ने ईरान के साथ शांति बातचीत को अमेरिकी किसानों के लिए लाभदायक बताया और कहा कि ईरान के रोके गए पैसे को मुक्त करने की शर्त यह होगी कि वह अमेरिका में उगाए गए मक्का, सोयाबीन और गेहूं खरीदे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ईरान को इन चीजों की बहुत ज़रूरत है... यह एक मानवीय संकट है और मुझे लगता है कि मदद करना जरूरी है।’ हालांकि इस बात की संभावना कम है कि ईरान अमेरिका से बड़ी मात्रा में कृषि उत्पाद खरीदना शुरू करेगा।

इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी-ग्लॉबर

इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के रिसर्च फेलो एमेरिटस, जोसेफ ग्लॉबर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कम समय में व्यापार बहुत बड़ा हो जाएगा।’ ग्लॉबर ने कहा कि इस बात की संभावना कम है कि ईरान भोजन के मामले में अपने दूसरे व्यापारिक साझेदारों को छोड़ दे और अमेरिका से खरीदारी करे। उन्होंने कहा कि ईरान के मुख्य आपूर्तिकर्ताओं में ब्राजील, भारत, तुर्किये, यूरोपीय संघ, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना शामिल हैं और अमेरिका से खरीदने की ट्रंप की मांग से 'हमारे कुछ प्रतिस्पर्धियों के साथ कड़वाहट पैदा हो सकती है।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article