दुनिया

'जो देश हमारे साथ खेल करेगा उसे...'; टैरिफ को लेकर ट्रंप ने अब किसे दे दी धमकी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यदि कोई देश इस फैसले के बाद ‘खेल’ खेलने की कोशिश करेगा तो उस पर और अधिक टैरिफ लगाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रंप द्वारा 1977 के कानून के तहत लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी ठहराया और कहा कि टैक्स व टैरिफ लगाने का अधिकार कांग्रेस के पास है। ट्रंप ने फैसले को शर्मनाक बताते हुए कहा कि टैरिफ से अमेरिका को अरबों डॉलर का फायदा होगा और देश की आर्थिक सुरक्षा सर्वोपरि है।

Image

ट्रंप ने टैरिफ को लेकर दी चेतावनी।

Photo : AP

Trump On Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि कि अगर कोई देश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टैरिफ को लेकर 'खेल' खेलने की कोशिश करेगा तो उस पर पहले से भी ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा कि जो देश सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश हैं उन्हें ज्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।

ट्रंप ने अपने अधिकारों की सीमा पार की: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट

बता दें कि शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ को गैरकानून घोषित कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने 6-3 के बहुमत से यह फैसला सुनाते हुए निचली अदालत के उस निर्णय को बरकरार रखा जिसमें कहा गया था कि 1977 के कानून का इस्तेमाल कर ट्रंप ने अपने अधिकारों की सीमा पार की है।

अमेरिकी संविधान के मुताबिक, टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, बल्कि कांग्रेस को प्राप्त है। हालांकि, ट्रंप ने टैरिफ को एक प्रमुख आर्थिक और विदेश नीति उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया। सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा फैसले का असर आगामी दिनों में दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में देखने को मिल सकता है।

टैरिफ को लेकर मेरे पास कई विकल्प: ट्रंप

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि टैरिफ को लेकर हमारे पास और भी विकल्प हैं। सु्प्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर डेमोक्रेट्स खुश हैं। कोर्ट से इस तरह के फैसले की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शर्मनाक बताया है।

ट्रंप ने कहा कि टैरिफ से अमेरिका और भी फायदा होगा। कोर्ट के फैसले से अमेरिका को नुकसान होगा। कोर्ट का फैसला अमेरिका के हित में नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में राजनीतिक दबाव दिखा है। टैरिफ से अमेरिका को अरबों डॉलर का फायदा होगा। यूएस राष्ट्रपति ने कहा कि देश की आर्थिक सुरक्षा बेहद जरूरी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article