Marco Rubio : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रशासन के लिए एक और बड़ी नियुक्ति कर सकते हैं। वह मार्को रूबियो को अमेरिका का विदेश मंत्री नियुक्त कर सकते हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। चीन और ईरान से जुड़ी नीतियों पर रूबियो की अच्छी पकड़ मानी जाती है। रूबियो सीनेटर हैं। ट्रंप ने हाल ही में सुशी विल्स को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टॉफ नियुक्त किया है। वह अपने लिए टीम तैयार कर रहे हैं जो कि 20 जनवरी के बाद ट्रंप प्रशासन के नाम से जानी जाएगी। ट्रंप एक-एक कर महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां कर रहे हैं।
ट्रंप प्रशासन में माइक वाल्ट्ज होंगे NSA
ट्रंप ने हाल ही में सुशी विल्स को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टॉफ नियुक्त किया है। वह अपने लिए टीम तैयार कर रहे हैं जो कि 20 जनवरी के बाद ट्रंप प्रशासन के नाम से जानी जाएगी। ट्रंप अपने राजनीतिक सलाहकार स्टीफन मिलर को अपने नये प्रशासन में नीति मामलों का उप प्रमुख नियुक्त करेंगे। यही नहीं, ट्रंप ने अपने लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) भी चुन लिया है। उन्होंने फ्लोरिडा के रिपब्लिकन नेता माइक वाल्ट्ज को इस पद पर सेवा देने के लिए कहा है। मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस पद पर रहते हुए वाल्ट्ज को जियोपॉलिटिक्स से जुड़े कई पेचीदा मामलों को देखना होगा जिनमें रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्ध शामिल है। बताया जा रहा है कि वाल्ट्ज को हाल के दिनों में ट्रंप के मार ए लागो रिसॉर्ट पाम बीच में देखा गया है।
स्टीफन मिलर बनेंगे नीति मामलों के उप प्रमुख
ट्रंप ने हाल ही में सुशी विल्स को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टॉफ नियुक्त किया है। वह अपने लिए टीम तैयार कर रहे हैं जो कि 20 जनवरी के बाद ट्रंप प्रशासन के नाम से जानी जाएगी। ट्रंप अपने राजनीतिक सलाहकार स्टीफन मिलर को अपने नये प्रशासन में नीति मामलों का उप प्रमुख नियुक्त करेंगे। उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए जे.डी. वेंस ने सोमवार को मिलर को ‘एक्स’ पर एक बधाई संदेश पोस्ट किया और कहा, ‘यह राष्ट्रपति द्वारा किया गया एक और शानदार चयन है।’ इस घोषणा की खबर सबसे पहले सीएनएन ने दी। राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के पहले कार्यकाल में मिलर वरिष्ठ सलाहकार थे और उनके कई नीतिगत निर्णयों में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। मिलर ने आव्रजन पर ट्रंप के कई भाषणों और योजनाओं को तैयार करने में मदद की है।
