दुनिया

क्या भारत पर फिर लगने वाला है भारी भरकम टैरिफ? अमेरिकी सांसद ने चेताया, बोले- ट्रंप ढूंढ रहे बहाने

Trump Tariffs: एक अमेरिकी सांसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भारत के खिलाफ भारी भरकम टैरिफ लगाने के बहाने ढूंढने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हंगरी अपना 90 फीसदी कच्चा तेल रूस से बिना किसी टैरिफ के इंपोर्ट करता है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। एक अमेरिकी सांसद ने यह बातें कहीं। साथ ही उन्होंने ट्रंप से पॉलिसी को बदलने की अपील भी की।

डेमोक्रेटिक सांसद ब्रैड शेर्मन ने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रपति भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाके बहाने ढूंढ रहे हैं। इसके लिए ट्रंप रूसी तेल का बहाना बना रहे हैं।

'रूस से 90% तेल खरीदता है हंगरी'

ब्रैड शेर्मन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। ट्रंप दावा करते हैं कि भारत पर टैरिफ इसलिए लगाया गया, क्योंकि वो रूस से तेल खरीदता है। उन्होंने आगे कहा कि हंगरी अपना 90 फीसदी कच्चा तेल रूस से बिना किसी टैरिफ के इंपोर्ट करता है और चीन, जो रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार है, उस पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया। हालांकि, चीन पर जो प्रतिबंध लगे हैं उसकी अलग वजह हैं।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी कुल तेज जरूरत का महज 21 फीसदी हिस्सा रूस से इंपोर्ट करता है, लेकिन हमारे साथी को अलग-थलग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को तुरंत इस पॉलिसी को बदलना चाहिए।

25 फीसदी दंडात्मक टैरिफ हटाया

इस माह की शुरुआत में अमेरिका और भारत ने ऐलान किया कि वह एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पर पहुंच गए हैं। इसके बाद ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारत पर रूसी तेल खरीदने के कारण लगाए गए 25 फीसदी दंडात्मक टैरिफ को हटा दिया। व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारत पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। साथ ही, नई दिल्ली ने सीधे या परोक्ष रूप से रूस से ऊर्जा आयात रोकने और अमेरिका से ऊर्जा उत्पाद खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article