US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। होर्मुज पर नाकेबंदी के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 'ग्राफिकल धमकी' दी है। ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर जल्द ही कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो अमेरिका और भी सख्त रुख अपनाएगा।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एक खुद की एक धमाकेदार तस्वीर साझा करते हुए तेहरान को धमकाया। साथ ही कहा- No more Mr. Nice Guy। ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत की धीमी रफ्तार को लेकर निराशा व्यक्त की और कहा कि ईरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है। उन्होंने आगे ईरानी नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि परमाणु रहित समझौते पर दस्तखत कैसे किए जाते हैं।
ट्रंप ने ईरान को फटकारा
ट्रंप ने पोस्ट में कहा, ''ईरान अपने मामलों को ठीक से नहीं संभाल पा रहा है। उन्हें यह नहीं पता कि परमाणु-रहित समझौता कैसे किया जाता है। बेहतर होगा कि वे जल्द ही समझदारी दिखाएं!''

ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया
ट्रंप की हालिया टिप्पणी ऐसे समय में आई जब पश्चिम एशिया में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है और कूटनीतिक गतिरोध बना हुआ है। ट्रंप की हालिया पोस्ट इस बात का संकेत है कि अगर तेहरान, वाशिंगटन द्वारा प्रस्तावित शर्तों का ठुकराता है, तो अमेरिका संभावित रूप से और आक्रामक रुख अपना सकता है।
लगातार बिगड़ रहे हालात
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन दूसरे दौर की वार्ता पर अभी भी संशय बरकरार है। पिछले दिनों जब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद का दौरा किया था तो ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि दोनों देशों के बीच वार्ता हो सकती है, लेकिन अराघची के वहां से निकल जाने के बाद ट्रंप ने अपने प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी।
