दुनिया

ट्रंप ने नए एयरफोर्स वन में भरी उड़ान, कतर ने गिफ्ट की थी शाही सवारी; बोले- हमारा 35-36 साल पुराना था विमान

Air Force One: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को नए सिरे से तैयार 'एयर फोर्स वन' विमान में पहली बार उड़ान भरी। ​​बोइंग 747-8आई लग्जरी विमान लाल, सफेद और गहरे नीले रंग में रंगा गया है।

Image

ट्रंप ने एयरफोर्स वन में उड़ान भरी

Photo : AP

Air Force One: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को नए सिरे से तैयार 'एयर फोर्स वन' विमान में पहली बार उड़ान भरी। यह विमान पहले कतर के पास था, जिसने इसे राष्ट्रपति के विमानों के बेड़े में शामिल करने के लिए उपहार में दिया था।

नए सिरे से एयर फोर्स वन हुआ तैयार

बोइंग 747-8आई लग्जरी विमान लाल, सफेद और गहरे नीले रंग में रंगा गया है और इसने हल्के नीले उस पुराने विमान की जगह ली है, जो लगभग 40 साल तक जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश के समय से राष्ट्रपतियों को हवाई यात्रा कराता रहा है। हवाई जहाज के पिछले हिस्से पर अमेरिका राष्ट्रीय ध्वज बना हुआ है।

उड़ान से पहले क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा में थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के लिए जाते समय, वाशिंगटन में सैन्य बेस एंड्रयूज में संवाददाताओं से कहा, ''मेरे लिए, यह उस वाणिज्यिक विमान की पहली उड़ान है जिसे मैं शायद अब तक का सबसे बेहतरीन वाणिज्यिक विमान मानता हूं... सच कहूं तो, मैं इस पहली उड़ान को लेकर उत्साहित हूं।''

Trump Airforce One

ट्रंप ने एयरफोर्स वन में उड़ान भरी

ट्रंप ने कहा, ''उन्होंने इसे राष्ट्रपति के लिए उपयुक्त बनाया है। इसका अभिप्राय है सुरक्षा और सभी तरह की खास सुविधाएं। उन्होंने इसमें बहुत जटिल प्रणाली लगाई हैं, लेकिन यह वाकई कमाल का है। और यह ऐसा विमान है, जो अमेरिका के पास होना चाहिए। हमारा एयर फोर्स वन 35-36 साल पुराना था।''

ट्रंप ने पिछले महीने जॉइंट बेस एंड्रयूज में इस विमान का तब निरीक्षण किया था, जब राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने से पहले पहले विमान के परीक्षण उड़ान संचालित किए जा रहे थे। ट्रंप ने कहा कि वह अगले महीने तुर्किये में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में भी नया जेट ले जाएंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article