दुनिया

White House कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में अंधाधुंध फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला बाहर; हमलावर गिरफ्तार

White House Correspondents Dinner Firing: वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में शनिवार रात आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCD) के दौरान अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होने वाले थे। जैसे ही बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे में फायरिंग की आवाजें आई, सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर निकाला।

Image

White House कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में अंधाधुंध फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला बाहर; हमलावर गिरफ्तार

White House Correspondents Dinner Firing: अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में शनिवार रात आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCD) के दौरान अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' (WHCA) के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होने वाले थे। जैसे ही बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे में फायरिंग की आवाजें आई, सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर निकाला।

5 से 8 राउंड हुई फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने 5 से 8 राउंड फायरिंग जैसी आवाजें सुनीं। जैसे ही यह सूचना फैली, पूरे बैंक्वेट हॉल में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार एजेंसी, एएफपी के अनुसार, कैबिनेट के एक सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गोलियां चलीं, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सीक्रेट सर्विस का हवाला देते हुए आगे बताया गया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

हमलावर गिरफ्तार

ट्रप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि हम शो जारी रहने दें, लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे। उनका फैसला चाहे जो भी हो, यह शाम वैसी नहीं होगी जैसी योजना बनाई गई थी। हमें बस इसे सीधे, फिर से करना होगा।"

सीक्रेट सर्विस ने क्या दी जानकारी?

सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिएल्मी द्वारा जारी बयान के अनुसार, स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन सुरक्षा घेरे ने तुरंत कार्रवाई की। सीक्रेट सर्विस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके साथ मौजूद अन्य विशिष्ट हस्तियों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फायरिंग करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षा बलों ने मौके पर ही दबोच लिया है। वह फिलहाल सीक्रेट सर्विस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

टेबल के नीचे छिपे पत्रकार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही खतरे का संकेत मिला, होटल के बैंकेट हॉल में भगदड़ मच गई। सैकड़ों मेहमान अपनी जान बचाने के लिए डिनर टेबल के नीचे छिप गए। हॉल में कांच टूटने और सुरक्षाकर्मियों की भारी बूटों की आवाजें गूँज रही थीं। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि हमला कहाँ से होने वाला है। सीक्रेट सर्विस के कमांडो ने पूरे इलाके को सील कर दिया और मेहमानों को बॉलरूम के अंदर ही कैद रहने का आदेश दिया।

किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं

सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले इस कार्यक्रम में अचानक हुई इस हलचल से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पूरे परिसर को सील कर दिया और राष्ट्रपति को एक सुरक्षित गुप्त स्थान पर ले जाया गया। अधिकारी फिलहाल उस खतरे की प्रकृति की जांच कर रहे हैं जिसने दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कार्यक्रमों में से एक में खलल डाला।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article