दुनिया

क्या है Antifa, जिसे ट्रंप ने घोषित किया आतंकी संगठन; इस संस्था से जुड़े लोगों से क्यों नाराज हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?

Trump Designates Antifa Terrorist Organisation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एंटीफा (Antifa) को एक प्रमुख आतंकवादी संगठन घोषित किया। ट्रंप ने इसे खतरनाक और कट्टरपंथी वामपंथी आंदोलन बताया। हाल ही में यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक रूढ़िवादी कार्यकर्ता की हत्या के बाद यह निर्णय लिया गया। एंटीफा को अमेरिका में “एंटी-फासिस्ट” आंदोलन माना जाता है, जो नव-नाजी, रंगभेद और श्वेत वर्चस्व के खिलाफ है। इस संगठन का कोई आधिकारिक नेता नहीं है और इसे एक ढीला-ढाला आंदोलन समझा जाता है।

Image

ट्रंप ने एंटीफा को घोषित किया आतंकी संगठन।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

Trump Designates Antifa Terrorist Organisation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एंटीफा को एक 'प्रमुख आतंकवादी संगठन' घोषित किया। ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मुझे नागरिकों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं एंटीफा, एक बीमार, खतरनाक, कट्टरपंथी वामपंथी आपदा को आतंकी संगठन घोषित कर रहा हूं।" कुछ दिनों पहले यूटा वैली यूनिवर्सिटी (Utah Valley University) परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या कर दी गई थी। 22 वर्षीय आरोपी टायलर रॉबिन्सन पर हत्या का आरोप है।

क्या है एंटीफा

एंटिफा को एंट-फासिस्ट भी कहा जाता है। अमेरिका में फासीवाद के विरोधी लोगों को एंटीफा कहा जाता है। अमेरिका में एंटीफा आंदोलन उग्रवादी, वामपंथी और फासीवादी विरोधी आंदोलन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस संगठन से जुड़े लोग नव-नाजी, नव-फासीवाद, श्वेत सुपीरियॉरिटी और रंगभेद के खिलाफ होते हैं। वहीं, ज्यादातर मामलों में यह सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं। संगठन से जुड़े लोग दक्षिणपंथी नेताओं और उनके विचारधारा के कट्टर आलोचक रहते हैं।

इस संगठन को कोई नेता नहीं

हालांकि, इस आंदोलन से जुड़े लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हैं। एंटीफा की पैरवी करने वाले लोगों की दलील है कि इस संगठन का कोई नेता नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन है जिसके फॉलोअर्स सिद्धांत और रणनीति शेयर करते हैं। गौरतलब है कि इस संगठन से जुड़े लोग कहां रहते हैं, क्या करते हैं इसका पता लगा पाना बेहद मुश्किल है। इस संगठन का कोई आधिकारिक लीडर नहीं होता।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article