दुनिया

ट्रंप ने होर्मुज को बना दिया अमेरिका का हिस्सा! अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे से दुनिया में मची खलबली; क्या बोला ईरान?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने की बात दोहराते हुए कहा कि उसके पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा। इसी दौरान उन्होंने रणनीतिक जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिलहाल 'अमेरिकी क्षेत्र' बताते हुए इस पर अमेरिका के पूर्ण नियंत्रण का दावा किया। ट्रंप के बयान पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके दावे को खारिज कर दिया और कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर उनका भ्रम जल्द दूर किया जाएगा।

Image

ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा ऐलान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बताया अमेरिकी नियंत्रण। AI IMAGE

Trump On Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिका का हिस्सा बता दिया है। साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम उन्हें परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दे सकते; हम ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दे सकते, वरना आप कुछ बहुत बुरी चीजें होते देखेंगे। वहां गए और उन्हें रोक दिया; उनके पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा।"

ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अमेरिका किसी समझौते को स्वीकार करेगा। इसी दौरान उन्होंने रणनीतिक जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा करते हुए कहा कि वह इसे फिलहाल अमेरिकी क्षेत्र के तौर पर देखते हैं।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिकी क्षेत्र है'

ट्रंप ने कहा, "वे इतनी बुरी तरह से समझौता करना चाहते हैं कि हमें यह भी नहीं पता कि हम समझौता चाहते हैं या नहीं, क्योंकि मैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अभी अमेरिकी क्षेत्र के रूप में देखता हूं, यह एक अमेरिकी क्षेत्र है।"

इससे पहले मर्टल बीच के लिए रवाना होने से पहले ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर "पूरा नियंत्रण" है। उन्होंने इस रणनीतिक जलमार्ग को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने के विचार का भी समर्थन किया। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ जारी नाकाबंदी के बीच वॉशिंगटन का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण है।

'पूरे क्षेत्र पर हमारा नियंत्रण'

उन्होंने कहा, "हम बस यह देखने जा रहे हैं कि क्या होता है और, जैसा कि आप जानते हैं, सीमा पर हमारा पूरा नियंत्रण है; अगर आप नाकाबंदी को देखें, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े पूरे क्षेत्र पर हमारा पूरा नियंत्रण है।"

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उनके मुताबिक वह "सही समझौते" के लिए तैयार नहीं है। ट्रंप ने कहा, "इसलिए वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन मेरी राय में वे सही समझौते के लिए तैयार नहीं हैं।"

ट्रंप ने शेयर की 'न्यू यूएस टेरिटरी' वाली AI तस्वीर

इससे पहले ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक एआई-जनरेटेड तस्वीर साझा की थी, जिसमें इस रणनीतिक जलमार्ग को "NEW U.S. Territory" यानी "नया अमेरिकी क्षेत्र" बताया गया था। इसके साथ ही ट्रंप लगातार यह दावा करते रहे हैं कि अमेरिका का इस क्षेत्र पर नियंत्रण है।

ईरान ने ट्रंप के दावे को किया खारिज

ईरान ने ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबादी ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को या तो परिस्थितियां "सुधारेंगी" या फिर ईरान इन दावों को सही करेगा। गरीबाबादी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जिस तरह ट्रंप ने सही रूप से शाश्वत फारस की खाड़ी का नाम लिखा है, उसी तरह जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर उनका भ्रम या तो सही कर दिया जाएगा या हम इस भ्रमित व्यक्ति के भ्रम को सही करेंगे।"

गरीबाबादी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जिस तरह ट्रंप ने सही रूप से शाश्वत फारस की खाड़ी का नाम लिखा है, उसी तरह जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर उनका भ्रम या तो सही कर दिया जाएगा या हम इस भ्रमित व्यक्ति के भ्रम को सही करेंगे।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article