दुनिया

मॉस्को के नजदीक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, कलाबाजी करते समय इंजन में आई थी खराब; 4 की मौत

Aircraft Crash: रूस में मॉस्को क्षेत्र के कोलोम्ना जिले में शनिवार को एक हल्का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी चार चालक दल के सदस्य और प्रशिक्षु मारे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान को उड़ान की मंजूरी नहीं दी गई थी। अभियोजक कार्यालय ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Image

प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त (AI निर्मित फोटो)

Aircraft Crash: रूस में मॉस्को क्षेत्र के कोलोम्ना जिले में शनिवार को एक हल्का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी चार चालक दल के सदस्य और प्रशिक्षु मारे गए। आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रेस ब्यूरो ने एक विज्ञप्ति में बताया कि याकोवलेव याक-18टी विमान हवाई कलाबाजी करते समय इंजन में खराबी के कारण एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

क्या है पूरा मामला?

विज्ञप्ति के मुताबिक, विमान में सवार सभी चार लोगों की मृत्यु हो गई, लेकिन जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ या कोई क्षति नहीं हुई। कुछ खबरों के मुताबिक, विमान को उड़ान की मंजूरी नहीं दी गई थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, अभियोजक कार्यालय ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। याक-18टी विमान पूर्व सोवियत संघ के उड़ान क्लबों द्वारा व्यापक रूप से संचालित किये जाते हैं तथा इनका उपयोग मुख्यतः असैन्य पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article