दुनिया

इधर ट्रंप ने युद्धविराम समझौते के दिए संकेत, उधर गाजा में इजरायल ने किए ताबड़तोड़ हमले; 60 लोगों की मौत

Israeli Strikes on Gaza: गाजा में इजरायल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। इजरायल ने ये हमले शुक्रवार देर रात शुरू किए, जो शनिवार सुबह तक जारी रहे, जिसमें गाजा सिटी के फलस्तीन स्टेडियम के पास 12 लोगों की मौत हो गई।

Image

इजरायल ने गाजा पर बरपाया कहर

Photo : AP

Israeli Strikes on Gaza: गाजा में इजरायल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। इजरायल ने ये हमले शुक्रवार देर रात शुरू किए, जो शनिवार सुबह तक जारी रहे, जिसमें गाजा सिटी के फलस्तीन स्टेडियम के पास 12 लोगों की मौत हो गई। शिफा अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, इस स्टेडियम में विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया था। शिफा अस्पताल में ही मृतकों के शव लाए गए हैं।

युद्धविराम पर बन सकती है बात

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 20 से अधिक शवों को नासिर अस्पताल ले जाया गया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले सप्ताह के भीतर इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता हो सकता है।

ओवल ऑफिस ने क्या कुछ कहा

ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि हम गाजा पर काम कर रहे हैं और इसका ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति से अवगत एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इजरायल के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डेरमर गाजा संघर्ष विराम, ईरान और अन्य विषयों पर वार्ता के लिए अगले सप्ताह वाशिंगटन पहुंचेंगे।

मार्च में इजरायल द्वारा युद्धविराम उल्लंघन के बाद से वार्ता फिर से शुरू हुई। गाजा में लगभग 50 बंधक बचे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि उनमें से आधे से भी कम ही अभी जीवित हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध में 56,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं जिनमें आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!