दुनिया

भारत को लेकर निकली तालिबान की अकड़, हफ्ते भर में अपने ही फैसले पर मारी पलटी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2023, 11:01 AM IST

Afghanistan On India: भारत में अपने दूतावास को अफगानिस्तान ने स्थायी रूप से बंद करने का ऐलान हफ्ते भर पहले कर दिया था, इसके बाद उसके तेवर ढीले पड़ गए और उसने अपने ही फैसले को बदल लिया है। अफगानिस्तान एक बार फिर से भारत में अपना दूतावास खोलने जा रहा है। आपको इसके पीछे की वजह समझाते हैं।

Image

अफगानिस्तान ने भारत को लेकर बदला अपना ही फैसला।

Photo : Twitter

Afghanistan News: तालिबान सरकार ने भारत को लेकर अपने ही फैसले पर हफ्ते भर में पलटी मार ली है। अफगानिस्तान ने एक बार फिर से भारत में अपने दूतावास को खोलने की घोषणा कर दी है। विदेश मामलों के उप मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने ये ऐलान किया है कि अफगानिस्तान जल्द ही भारत में फिर से अपना दूतावास खोलेगा। स्टानिकजई ने ये कहा है कि अपने पड़ोसी देशों के साथ तालिबान अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है।

हफ्ते भर में अफगानिस्तान को बदलना पड़ा अपना ही फैसला

अफगानिस्तान ने हफ्ते भर पहले ही भारत में अपने दूतावास को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी। स्थानीय मीडिया आउटलेट आरटीए को तालिबान सरकार में विदेश मामलों के उप मंत्री स्टानिकजई ने बताया कि 'अफगान वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने हैदराबाद और मुंबई में काबुल से निर्देश के बाद दूतावास का दौरा किया है। हम जल्द ही नई दिल्ली में दूतावास खोलेंगे और फिर से कामकाज स्टार्ट करेंगे। अपने पड़ोसी देशों के साथ हम अच्छे संबंध चाहते हैं।'

भारत सरकार पर फरीद ने लगाया था सहयोग नहीं करने का आरोप

कुछ दिन पहले भारत सरकार पर राजदूत फरीद ममुंडजे के कंट्रोल वाले मिशन ने सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। अशरफ गनी सरकार द्वारा नियुक्त मामुंडजे ने कहा था कि भारत सरकार की ओर से लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते स्थायी रूप से दूतावास को बंद करना पड़ रहा है। पिछले कुछ महीनों से मामुंडजे भारत से बाहर हैं। 30 सितंबर को अशरफ गनी सरकार द्वारा नियुक्त राजनायिकों ने ये घोषणा की थी कि एक अक्टूबर से दूतावास में कामकाज बंद कर रहा है। अफगानिस्तान में अशरफ गनी को वर्ष 2021 में तालिबान ने सत्ता से बेदखल कर दिया था और देश पर कब्जा कर लिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article