दुनिया

TikTok स्टार सना यूसुफ की इस्लामाबाद में हत्या; घर में घुसकर हमलावर ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां

TikTok Star Shot Dead in Islamabad: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पाकिस्तान पुलिस को संदेह है कि हमलावर सना यूसुफ का जानकार था और मेहमान बनकर घर में दाखिल हुआ था। सना यूसुफ एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार थीं जिनकी लाखों फैन फॉलोइंग थी।

Image

टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या

TikTok Star Shot Dead in Islamabad: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर जी-13 सेक्टर स्थित सना यूसुफ घर में दाखिल हुए और उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और फिर फरार हो गए।

पाकिस्तान पुलिस को संदेह है कि हमलावर सना यूसुफ का जानकार था और मेहमान बनकर घर में दाखिल हुआ था। सना यूसुफ पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने वाला हमलावर अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है और न ही हत्या की वजह सामने आई है।

कौन थीं सना यूसुफ?

सना यूसुफ एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार थीं जिनकी लाखों फैन फॉलोइंग थी और लगातार उनकी लोकप्रियता में इजाफा हो रहा था, लेकिन रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर नाम कमाने वाली लड़की को पाकिस्तान में 'लाइक्स' से ज्यादा एक महफूज जिंदगी नसीब न हो सकी और अब पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर महज दो ही तस्वीरें वायरल हो रही हैं एक जिसमें सना मुस्कुरा रही हैं और दूसरी उनकी लहूलुहान तस्वीर।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article