दुनिया

'आतंकिस्तान' में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, पंजाब प्रांत में चलाए गए 415 खुफिया अभियान; 34 आतंकवादी गिरफ्तार

Terror Activities: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक बड़े आतंकवादी हमले को नाकाम करते हुए कम से कम 34 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। आतंकवाद रोधी विभाग (CTD) ने एक बयान में कहा कि इस सप्ताह प्रांत के विभिन्न जिलों में 415 खुफिया-आधारित अभियान चलाए गए ।

Image

पाकिस्तान में आतंकी हमला विफल (फाइल फोटो)

Terror Activities: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक बड़े आतंकवादी हमले को नाकाम करते हुए कम से कम 34 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। आतंकवाद रोधी विभाग (CTD) ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए अधिकतर आतंकवादी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) समूह से संबंधित हैं, जिनमें से तीन का नाम ‘‘सबसे खतरनाक आतंकवादियों’’ की श्रेणी में था।

सप्ताह भर में चले 415 खुफिया अभियान

बयान में कहा गया कि इस सप्ताह प्रांत के विभिन्न जिलों में 415 खुफिया-आधारित अभियान चलाए गए और 34 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें कहा गया कि आतंकवादियों को लाहौर, रावलपिंडी, गुजरांवाला, झेलम, बहावलपुर, साहीवाल, नारोवाल, झेलम, पाकपट्टन, बहावलनगर, बुखारा, कसूर और ननकाना साहिब में विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया कि उनके पास से 5,841 ग्राम विस्फोटक, 19 डेटोनेटर, 51 फुट सेफ्टी फ्यूज वायर, हथगोले और प्रतिबंधित साहित्य बरामद किया गया।

एक अधिकारी की मौत

इससे पहले अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में पाकिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकवादियों ने शुक्रवार देर रात खुजदार जिले के सोराब शहर पर हमला कर उस पर कुछ समय के लिए कब्जा कर लिया और कई संपत्तियों को आग के हवाले किया तथा एक बैंक को लूट लिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article