दुनिया

'आतंकियों ने महिलाओं के माथे का सिंदूर पोछा था, हमने इसका बदला लिया', पनामा में थरूर का PAK पर जोरदार हमला

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई वाला शिष्टमंडल लैटिन अमेरिकी देश पनामा पहुंचा है। यहां थरूर ने कहा कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 महिलाओं के माथे से उनका सिंदूर पोछा। सिंदूर का रंग भी आतंकियों के खून की तरह लाल था। महिलाओं ने आतंकियों से कहा था कि वे उन्हें भी मार दें लेकिन आतंकियों ने कहा कि वापस जाकर बताओ कि तुम्हारे साथ क्या हुआ।

Image

लैटिन अमेरिकी देश अमेरिका में शशि थरूर।

Shashi Tharoor at Panama: सर्वदलीय शिष्टमंडल की अगुवाई करने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। थरूर की अगुवाई वाला शिष्टमंडल लैटिन अमेरिकी देश पनामा पहुंचा है। यहां थरूर ने कहा कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 महिलाओं के माथे से उनका सिंदूर पोछा। सिंदूर का रंग भी आतंकियों के खून की तरह लाल था। महिलाओं ने आतंकियों से कहा था कि वे उन्हें भी मार दें लेकिन आतंकियों ने कहा कि वापस जाकर बताओ कि तुम्हारे साथ क्या हुआ। इसके बाद भारत ने इन हत्याओं का बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की।

थरूर ने कहा, 'कुछ महिलाओं ने रोते हुए आतंकियों से कहा कि वे उन्हें मार दें, इस पर आतंकियों ने कहा कि नहीं, वापस जाओ और जाकर बताओ कि क्या हुआ। हमने इन महिलाओं की चीखें सुनीं और हमने फैसला किया हमारी महिलाओं के माथे से पोछे गए सिंदूर का रंग और हत्या करने वाले आतंकियों, साजिशकर्ताओं के लहू का रंग एक जैसा है।'

panama

panama

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में साफ कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर जरूरी है क्योंकि आतंकियों ने 26 महिलाओं का सिंदूर मिटाया है। इन्होंने महिलाओं को उनके पति और बच्चों को उनके पिता से वंचित किया है। भारत ने केवल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान, सरकारी इमारतों या लोगों पर हमले नहीं हुए। हमारा निशाना केवल आतंकवादी और उनके ठिकाने थे।'

Panama

Panama

इससे पहले थरूर की अगुवाई वाला शिष्टमंडल पनामा असेंबली की प्रेसिडेंट डाना कास्टानेडा से मुलाकात की और उन्हें पलगाम में हुए आतंकवादी हमले और आतंकवाद के खिलाफ भारत के रख से अवगत कराया। थरूर ने बताया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के सभी राजनीतिक दल एक साथ हैं। सभी का यही मत है कि भारत सीमा पार से होने वाले आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

panama

panama

थरूर की अगुवाई वाला शिष्टमंडल अमेरिका, गुयाना की यात्रा के बाद पनामा पहुंचा है। शिष्टमंडल यहां तीन दिन रहेगा। इस दौरान पनामा के नेताओं, भारतीय शिष्टमंडल और वहां के मीडिया से शिष्टमंडल की मुलाकात होगी। यहां का दौरा संपन्न करने के बाद यह शिष्टमंडल ब्राजील और कोलोंबिया जाएगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article