दुनिया

ट्रंप के सहयोगी ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को सुप्रीम कोर्ट ने हाउस अरेस्ट करने का दिया आदेश, तख्तापलट की साजिश का लगा आरोप

Brazil: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को तख्तापलट की साजिश के आरोप में हाउस अरेस्ट किया गया है। उन पर 2022 के चुनावों में हार के बाद सत्ता में बने रहने के लिए साजिश रचने का आरोप है।

Image

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के सहयोगी पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को नजरबंद करने का दिया आदेश (Twitter)

Photo : Twitter

Jair Bolsonaro: ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव में हार के बावजूद पद पर बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में नजरबंद करने का सोमवार को आदेश दिया। न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डी मोरेस ने 70 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ यह आदेश दिया। बोल्सोनारो के वकीलों ने एक बयान में कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति पर हो रही इस कार्यवाही को विच हंट करार दिया

बोल्सोनारो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मित्र हैं। ट्रंप ने इस कार्यवाही को विच हंट करार दिया है, जिससे राष्ट्रपति लुईज इन्सियो लूला दा सिल्वा सहित ब्राजील में सत्ता की सभी शाखाओं के नेताओं की राष्ट्रवादी प्रतिक्रियाएं भड़क उठी हैं। ब्राजील से आयातित वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क को ट्रंप द्वारा बोल्सोनारो की न्यायिक स्थिति से सीधे तौर पर जोड़े जाने के बाद इस मामले ने बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। ट्रंप ने इस मामले को बोल्सोनारो को निशाना बनाकर की जा रही कार्यवाही बताया है जिसके बाद ब्राजील में राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा सहित सत्ता पक्ष के सभी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं। निर्णय के कुछ घंटे बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय के पश्चिमी गोलार्ध मामलों के ब्यूरो ने ‘एक्स’ पर कहा कि ट्रंप प्रशासन बोल्सोनारो को नजरबंद करने के मोरेस के आदेश की निंदा करता है और वह उन सभी को जवाबदेह ठहराएगा जो इस कदम में सहायता कर रहे हैं और इसे बढ़ावा दे रहे हैं। ब्राजील सरकार ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ब्राजील के अभियोजकों ने बोल्सोनारो पर उस आपराधिक संगठन का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है जिसने चुनाव को पलटने की साजिश रची थी। इसमें लूला और न्यायमूर्ति डी मोरेस की हत्या की साजिश भी शामिल थी। दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो 2022 में चुनाव में मामूली अंतर से हार गए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article