दुनिया

श्रीलंका में नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की कब होगी नियुक्ति? संसदीय चुनाव में NPP ने दर्ज की जीत

Sri Lanka: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके सोमवार को देश के नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे। उनकी पार्टी ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ (NPP) ने शुक्रवार को संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की। बता दें कि संसदीय चुनाव में एनपीपी को कुल मतों में से 61.56 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं।

Image

श्रीलंका संसदीय चुनाव

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • संसदीय चुनाव में NPP ने दर्ज की जीत।
  • NPP को मिले 61.56 फीसद मत।

Sri Lanka: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके सोमवार को देश के नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे।उनकी पार्टी ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ (NPP) ने शुक्रवार को संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की। एनपीपी ने शुक्रवार को संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करते हुए संसद में दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया और देश के तमिल अल्पसंख्यकों के गढ़ जाफना निर्वाचन क्षेत्र में भी अपना प्रभुत्व स्थापित कर दिया।

मंत्रिमंडल में कितने मंत्री होंगे?

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता तिल्विन सिल्वा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सोमवार को मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे, जिसमें 25 मंत्री शामिल हो सकते हैं, हालांकि यह संख्या 23 या 24 से भी कम हो सकती है।’’ श्रीलंका के संविधान के अनुच्छेद 46 के अनुसार, कैबिनेट मंत्रियों की कुल संख्या 30 तक सीमित है। उप-मंत्रियों की संख्या कुल मिलाकर 40 से अधिक नहीं होगी।

सिल्वा ने बताया कि उप-मंत्रियों की संख्या अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें बड़े मंत्रालय के विषयों को संभालने के लिए अतिरिक्त उप-मंत्रियों की नियुक्ति करनी पड़ सकती है।’’ एनपीपी जनता के लिए लागत कम करने के लिए हमेशा से छोटी सरकार की वकालत करती रही है।

NPP को कितने फीसद वोट मिले?

एनपीपी ने सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीता था तब से देश की सरकार राष्ट्रपति सहित केवल तीन मंत्रियों के साथ काम कर रही थी। देश में हुए संसदीय चुनाव में एनपीपी को कुल मतों में से 61.56 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article