दुनिया

बाढ़ग्रस्त स्पेन की मुश्किलें नहीं हो रही कम, नर्सिंग होम में आग लगने से 10 की मौत

Spain Fire: स्पेन के जारागोजा में एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि आग शुक्रवार की सुबह विला फ्रैंका दे एब्रो नर्सिंग होम में लगी, जो उत्तरपूर्वी शहर मैड्रिड से लगभग 30 मिनट की दूरी पर है। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।

Image

नर्सिंग होम में लगी आग

Photo : AP

Spain Fire: पिछले कुछ वक्त से स्पेन की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है। बाढ़ की वजह से कई शहर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और अब जारागोजा के एक नर्सिंग होम में आग लगने की जानकारी मिली है।

बता दें कि स्पेन के जारागोजा में एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को आग की घटना के बारे में जानकारी दी। आग शुक्रवार की सुबह विला फ्रैंका दे एब्रो नर्सिंग होम में लगी, जो उत्तरपूर्वी शहर मैड्रिड से लगभग 30 मिनट की दूरी पर है। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।

स्पेन में बाढ़ की तबाही

स्पेन में अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश के बाद कई जगहों पर फ्लैश फ्लड की घटना दर्ज की गई। इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गए, जबकि कई लापता भी हैं। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी 'एपी' के मुताबिक, दो सप्ताह पहले वालेंसिया सहित देश के अन्य हिस्सों में अचानक आई बाढ़ की वजह से 220 से अधिक जिंदगियां खामोश हो गईं और हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

Spain Flood

स्पेन में बाढ़ का कहर

वालेंसिया के तटीय इलाकों को बुधवार को अलर्ट पर रखा गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि पांच घंटे के भीतर 180 मिमी (7 इंच) तक बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने अंडालूसिया और वालेंसिया को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नए तूफान का अलर्ट

स्पेन में बुधवार को नए तूफान के अलर्ट की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और स्कूल बंद रहे। बकौल रिपोर्ट, हाई-स्पीड AVE रेल लाइन पर मलागा और मैड्रिड रूट की ट्रेनें रद्द कर दी गईं। स्पेनिश मौसम ने मलागा को अलर्ट पर रखा, जहां पर घंटेभर में 3 इंच तक बारिश हुई।
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article