दुनिया

श्रीलंकाई नौसेना ने संकटग्रस्त वाणिज्यिक पोत से चालक दल को बचाया, नौ भारतीय भी शामिल

श्रीलंका से 100 समुद्री मील दक्षिण में स्थित पोत इंजन की खराबी के कारण संकट में आ गया। चालक दल के 14 सदस्यों में से नौ भारतीय नागरिक भी थे। नौसेना ने बताया कि पोत के संकट में होने की सूचना मिलने के बाद रक्षा मंत्रालय के निर्देशों के तहत 'समुद्रा' पोत को खोज और बचाव अभियान में तैनात किया गया।

Image

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीयों को बचाया। (X)

Sri Lankan Navy Rescue Operation: वाणिज्यिक पोत 'इंटीग्रिटी स्टार' के इंजन में खराबी आने के बाद श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बचाए गए उसके चालक दल के 14 सदस्यों में नौ भारतीय भी शामिल हैं। नौसेना प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपत ने बताया कि श्रीलंका से 100 समुद्री मील दक्षिण में स्थित पोत इंजन की खराबी के कारण संकट में आ गया था और उसका 'चालक दल बहुत ही परेशान था।'

कुल सदस्यों में 9 भारतीय भी थे

संपत ने बताया कि चालक दल के 14 सदस्यों में से नौ भारतीय नागरिक हैं। नौसेना ने बताया कि पोत के संकट में होने की सूचना मिलने के बाद रक्षा मंत्रालय के निर्देशों के तहत 'समुद्रा' पोत को खोज और बचाव अभियान में तैनात किया गया और उसे दक्षिणी बंदरगाह हंबनटोटा लाया गया। उसने बताया कि समुद्री बचाव समन्वय केंद्र की पास में ही मौजूद एक अन्य वाणिज्यिक पोत 'मॉर्निंग ग्लोरी' ने सहायता की।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article