दुनिया

दामाद निकला ठग! दुबई के बिजनेसमैन की बेटी से केरल के शख्स ने की शादी, फिर ले उड़ा 107 करोड़

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 25, 2022, 09:26 PM IST

दुबई के जिस बिजनेसमैन के साथ धोखाधड़ी हुई है वो भी भारतीय मूल का ही है। उसने केरल में रहने वाले एक शख्स से अपनी बेटी की शादी की थी। पहले तो सबकुछ ठीक रहा, फिर दामाद तरह-तरह के बहाने बनाकर बिजनेसमैन से पैसे ऐंठने लगा। जबतक ससुर को बात समझ में आई तब तक करोड़ों की लूट हो चुकी थी।

Image

दामाद ने ससुर को ठगा (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

भारत से जाकर दुबई में बसे एक बिजनेसमैन ने अपने साथ भारत में 107 करोड़ की ठगी का दावा किया है। यह ठगी और किसी ने नहीं बल्कि उसी के दामाद ने की है। दामाद ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि बेटी के साथ साथ अपनी करोड़ों की संपत्ति से भी ससुर ने हाथ धो दिया।

दुबई स्थित एनआरआई व्यवसायी अब्दुल लाहिर हसन की बेटी ने 2017 में कासरगोड के एक केरल के निवासी से शादी की थी। तब हसन ने कल्पना भी नहीं की होगी कि पांच साल बाद उनका दामाद उन्हें लगभग 107 करोड़ रुपये की चोट देगा। साथ ही बेटी को दिए गए 1,000 तोला सोना भी दामाद के कब्जे में ही है।

हसन को जब अपने ठगे जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने अलुवा पुलिस को लगभग तीन महीने शिकायत की। जिस पर पुलिस कोई बड़ी कार्रवाई करने में असफल रही है। शिकायत के अनुसार दामाद मुहम्मद हफीज ने ससुर की कुछ संपत्तियों का स्वामित्व भी हासिल कर लिया है।

सुसर का दावा है कि आरोपी अभी भी गोवा में ही है। हसन ने एक टीवी चैनल को बताया कि अलुवा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने या उसे पूछताछ के लिए बुलाने में विफल रही है। वो 1.5 करोड़ रुपये की कार भी बरामद नहीं कर पाई है। हसन ने कहा कि यह धोखाधड़ी तब शुरू हुई जब दामाद ने प्रवर्तन निदेशालय के छापे के बाद उस पर लगाए गए जुर्माने का भुगतान करने के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये उधार मांगे। जिसे उन्होंने दे दिया। इसके बाद दामाद लगातार बहाने बनाकर उनसे रुपये ऐंठने लगा। कभी जमीन खरीदने के बहाने तो कभी जूते का शोरूम खोलने के बहाने तो कभी किसी और चीज के लिए। इस तरह दामाद ने ससुर से 92 करोड़ से ज्यादा रुपये ऐंठ लिए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article