दुनिया

यमन तट के पास लाल सागर में हथियार बंद लोगों ने जहाज पर दागे रॉकेट, चलाईं अंधाधुंध गोलियां

Red Sea: यमन तट के निकट लाल सागर में हथियारबंद व्यक्तियों ने रविवार को एक जहाज पर हमला किया। 'यूनाइटेड किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर' ने कहा कि जहाज पर तैनात एक सशस्त्र सुरक्षा टीम ने जवाबी हमला किया। इसने कहा कि अधिकारी जांच कर रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने अभी नहीं ली है।

Image

लाल सागर में जहाज पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Red Sea: यमन तट के निकट लाल सागर में हथियारबंद व्यक्तियों ने रविवार को एक जहाज पर हमला किया। इस दौरान हमलावरों ने जहाज पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, रॉकेट दागे और ग्रेनेट से हमला किया। ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने यह जानकारी दी। हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने अभी नहीं ली है।

हमले को लेकर यमन के हूती विद्रोहियों पर संदेह जताया जा रहा है, जो इससे पहले भी लाल सागर गलियारे में हमले कर चुका है। 'यूनाइटेड किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर' ने कहा कि जहाज पर तैनात एक सशस्त्र सुरक्षा टीम ने जवाबी हमला किया। इसने कहा कि अधिकारी जांच कर रहे हैं।

एजेंसी ने बताया कि यह हमला यमन के होदेदा से लगभग 100 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में हुआ। होदेदा हूती विद्रोहियों के कब्जे में है। बाद में एजेंसी ने कहा कि जहाज पर "अज्ञात प्रक्षेपास्त्रों से हमला" होने के बाद आग लग गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article