दुनिया

इजराइल ने लेबनान में घुसकर किया कमांडो ऑपरेशन, सीनियर हिजबुल्लाह ऑपरेटिव गिरफ्तार

Israel Hezbollah War: इजराइली सैन्य अधिकारी ने बताया कि लेबनान के तटीय शहर बटरून में कमांडो ऑपरेशन के दौरान 'वरिष्ठ हिजबुल्लाह ऑपरेटिव' को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे इजराइली क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Image

लेबनान से सीनियर हिजबुल्ल्लाह ऑपरेटिव गिरफ्तार।

Photo : Twitter

Israel Hezbollah War: हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरइाल को एक और बड़ी सफलता मिली है। इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने सीनियर हिजबुल्लाह ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि लेबनान के तटीय शहर बटरून में कमांडो ऑपरेशन के दौरान 'वरिष्ठ हिजबुल्लाह ऑपरेटिव' को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे इजराइली क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इजराइल सेना के गिरफ्तार किए गए हिजबुल्लाह के वरिष्ठ सदस्य के नाम का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले शनिवार को लेबनानी अधिकारियों ने कहा था कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इजराइल ने लेबनानी समुद्री कप्तान को पकड़ लिया है, जिन्हें शुक्रवार को बातरुन के तट पर उतरे हथियारबंद लोगों के एक समूह अपने साथ ले गये थे।

ईरान ने अमेरिका और इजराइल को दी धमकी

उधर, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल और अमेरिका को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि ईरान व उसके सहयोगियों पर किए जाने वाले हमलों का करारा जवाब दिया जाएगा। इससे पहले, मध्य इजराइल के एक शहर में हुए हवाई हमले में 11 लोग घायल हो गए। लेबनान से टीरा में शनिवार तड़के कई मिसाइल दागी गईं, जिसके बाद मध्य इजराइल में हवाई हमले के प्रति सचेत करने वाले सायरन बजने लगे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इजराइल की वायु रक्षा प्रणालियों ने कई मिसाइल को नष्ट कर दिया, जबकि कुछ मिसाइल देश के आबादी रहित क्षेत्रों में गिरीं।

IDF के ठिकाने पर किया हमला

लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्लाह समूह ने शनिवार को कहा कि उसने उत्तरी और मध्य इजराइल में सैन्य एवं खुफिया प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए मिसाइल तथा विध्वंसक ड्रोन का इस्तेमाल किया। हिजबुल्लाह ने तेल अवीव के पास गिलोट में इजराइली सेना के यूनिट 8200 अड्डे की ओर मिसाइल और ज्वुलुन में सैन्य प्रतिष्ठानों की तरफ रॉकेट दागने का दावा किया। समूह ने यह भी कहा कि उसने मध्य इजराइल के पामाचिम वायुसैनिक हवाई अड्डे को विध्वंसक ड्रोन से निशाना बनाया। उसने दावा किया कि ड्रोन ने निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक हमले किए। हालांकि, इजराइली सेना ने अभी हिजबुल्ला के दावों की पुष्टि नहीं की है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article