दुनिया

US Iran War: युद्ध के बीच एस जयशंकर ने ईरानी राजदूत से की बात; जानिए किस मुद्दे पर हुई चर्चा?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज हो गई है। एस जयशंकर ने भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहअली से मुलाकात कर हालात पर चर्चा की और भारतीयों को मिल रही मदद की सराहना की। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को खुला रखने और वैश्विक सप्लाई बनाए रखने पर जोर दिया गया।

Image

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में ईरानी राजदूत मोहम्मद फतहअली से बात की। s jaishankar x handle

US Iran War: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत और ईरान के बीच कूटनीतिक संपर्क लगातार बना हुआ है। इसी कड़ी में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में ईरानी राजदूत मोहम्मद फतहअली से बात की। दोनों ने मौजूदा वैश्विक हालात पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात

इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर वार्ता की है। दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत में मिडिल ईस्ट हालात पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने की अहमियत पर जोर दिया। साथ ही वैश्विक सप्लाई को लेकर चिंता जताई। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी।

ईरान ने की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के नए सचिव की नियुक्ति

बतात चलें कि ईरान ने मंगलवार को देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के नए सचिव की नियुक्ति कर दी है। इस पद को अभी तक ईरान के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार अली लारीजानी संभाल रहे थे। अब ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर मोहम्मद बगेर जोलघाद्र को ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया गया है।हाल ही में एक हवाई हमले में अली लारीजानी की मौत हो गई थी।

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने बताया कि जोलघाद्र रिवोल्यूशनरी गार्ड में ब्रिगेडियर जनरल के पद तक पहुंचे। वे ईरान की कार्ययोजना परिषद के सचिव के रूप में कार्यरत थे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article