दुनिया

मालवाहक जहाज में लदे थे 2,500 कंटेनर, बारूदी सुरंग से टकराने के बाद समुद्र में समाया; ईरान ने दी चेतावनी

Hormuz Tension: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का अखाड़ा बने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद एक मालवाहक जहाज डूब गया।

Image

समुद्र में समा गया मालवाहक जहाज (फाइल फोटो)

Hormuz Tension: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का अखाड़ा बने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद एक मालवाहक जहाज डूब गया। ईरानी नौसेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि युद्ध के दौरान बारूदी सुरंग से टकराने के बाद किसी जहाज के डूबने की सूचना ईरान ने पहली बार दी है। हालांकि, इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। जहाज के चालक दल के सदस्यों के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

बारूदी सुरंग से टकराया जहाज

सरकारी टेलीविजन ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक बयान के हवाले से बताया कि जहाज बुधवार सुबह उस मार्ग से गुजर रहा था, जिसे ईरान ने अवैध और खतरनाक बताया, तभी वह बारूदी सुरंग से टकरा गया।

बयान के अनुसार, जहाज में आग लगने के समय उस पर 2,500 कंटेनर लदे हुए थे। ईरान ने बार-बार जहाजों को चेतावनी दी है कि वे उसकी अनुमति के बिना होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश न करें। हालांकि, जहाज के डूबने की घटना की तत्काल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन निगरानी संगठन (UKMTO) ने भी इस संबंध में कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article