दुनिया

जयशंकर को क्यों आई 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल की याद? जमैका में भारत के गिफ्ट से जुड़ा खास कनेक्शन

India gifts scoreboard Sabina Park: डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और जमैका का रिश्ता सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्रिकेट के मैदान पर भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

Image

जयशंकर को क्यों आई 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल की याद? जमैका में भारत के गिफ्ट से जुड़ा खास कनेक्शन

Jaishankar Chris Gayle Jamaica: भारत और जमैका के रिश्तों में क्रिकेट हमेशा एक खास कड़ी रहा है। इसी कड़ी को और मजबूत करते हुए भारत ने जमैका को एक अहम तोहफा दिया है। राजधानी किंग्स्टन के ऐतिहासिक सबीना पार्क मैदान में भारत की ओर से दिया गया आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड औपचारिक रूप से समर्पित किया गया।

इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के बीच खेल के जरिए जुड़ाव और आपसी सहयोग पर जोर दिया गया।

'रनों में लिखी दोस्ती'- जयशंकर का संदेश

समारोह के बाद डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और जमैका का रिश्ता सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्रिकेट के मैदान पर भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नया स्कोरबोर्ड आने वाले समय में कई यादगार पारियों का गवाह बनेगा और दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करेगा।

सबीना पार्क की खास पहचान

किंग्स्टन स्थित सबीना पार्क जमैका का प्रमुख क्रिकेट मैदान है और कैरेबियाई क्षेत्र में टेस्ट क्रिकेट के लिए जाना जाता है। यहां खेले गए मुकाबलों ने वेस्ट इंडीज क्रिकेट को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

दिग्गजों की विरासत से जुड़ा मैदान

जमैका और वेस्ट इंडीज के कई महान खिलाड़ी, जैसे क्रिस गेल, कोर्टनी वॉल्श और माइकल होल्डिंग, इसी मैदान से अपनी पहचान बना चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्ट इंडीज को मजबूत बनाया और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी।

डॉ. जयशंकर का यह दौरा कैरेबियाई देशों के साथ भारत के रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है। जमैका के बाद वे सूरीनाम और त्रिनिदाद एंड टोबैगो का भी दौरा करेंगे।

जयशंकर को आई गेल की याद

जमैका दौरे के दौरान भारत के विदेश मंत्री ने एक ऐसा जिक्र किया, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया। किंग्स्टन के ऐतिहासिक Sabina Park में भारत की ओर से दिए गए नए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड के उद्घाटन के मौके पर उन्हें वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज Chris Gayle की याद आ गई। जयशंकर ने अपने संदेश में कहा कि इस ऐतिहासिक मौके पर गेल की मौजूदगी महसूस की जा रही थी। दरअसल, सबीना पार्क वही मैदान है जहां गेल ने अपने करियर की कई यादगार पारियां खेली हैं और 'यूनिवर्स बॉस' के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ा author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article