भारत और वेस्टइंडीज के तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पहले मैच में विंडीज की सलामी जोड़ी जस्टिन ग्रीव्स और कैंपबल ने शतकीय साझेदारी की। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की ओर से ग्रीव्स और कैंपबल ने पहले विकेट के लिए 19.2 ओवर में 135 रन की शतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। वेस्टइंडीज को पहला झटका कैंपबल के रूप में लगा जो 60 गेंद में 62 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकर बनाया।
24 साल बाद भारत के खिलाफ शतकीय साझेदारी
ग्रीव्स और कैंपबल की जोड़ी ने भारत के खिलाफ 24 साल बाद शतकीय साझेदारी की। इससे पहले क्रिस गेल और वेवेल हाइंड्स की जोड़ी ने भारत के खिलाफ वड़ोदरा में साल 2002 में 132 रन की साझेदारी की थी। 2019 में गेल और लुईस ने 115 रन की साझेदारी की थी। यह वेस्टइंडीज की ओर से तीसरी सबसे बड़ी सलामी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है। इतना ही नहीं 2009 के बाद भारत के खिलाफ वनडे में सलामी जोड़ी के तौर पर यह वेस्टइंडीज का पहला फिफ्टी प्लस स्कोर की साझेदारी है। इससे पहले क्रिस गेल और रुनाको मॉर्टन ने किंग्स्टन में 2009 में फिफ्टी प्लस की साझेदारी की थी।
भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी
164 रन (गार्डन ग्रीनिज - पी सिमंस, त्रिवेंद्रम (नेहरू), 1988)149 रन (गार्डन ग्रीनिज - डी हेन्स, इंदौर (नेहरू), 1983)
135 रन (कैंपबेल - जे ग्रीव्स, त्रिवेंद्रम (ग्रीनफील्ड), 2026)।
मैच की बात करें तो कैंपबल और ग्रीव्स की शतकीय साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 30 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से ऑलराउंडर नमन धीर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट एक अतिरिक्त ऑलराउंडर को तैयार करने में लगा है।
