दुनिया

Ukraine News: पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर रूसी ग्लाइड बम से हमला, 21 लोगों की मौत

Russia ukraine war: दोनेत्स्क के गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया कि पेंशन पाने के लिए इंतजार कर रहे बुजुर्गों की कतार पर हुए इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गयी और 21 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने 'टेलीग्राम' पर लिखा, 'यह युद्ध नहीं है। यह सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद है।'

Image

यूक्रेन के एक गांव पर बम से हमला (फाइल फोटो:canva)

Russia ukraine war: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पूर्वी यूक्रेन के एक गांव में पेंशन प्राप्त करने के लिए लाइनों में लगे बुजुर्गों पर रूसी ग्लाइड बम से किए गए हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन लोग घायल हो गये।जेलेंस्की ने 'टेलीग्राम' पर एक पोस्ट में कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र के यारोवा गांव में बम गिरा।

उन्होंने हमले के बारे में कहा, 'निःसंदेह यह क्रूरता है।' जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह रूस पर अतिरिक्त आर्थिक प्रतिबंध लगाकर उसे आक्रमण के लिए दंडित करें।

उन्होंने पोस्ट में कहा, 'दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। दुनिया को निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए। अमेरिका को जवाब देना चाहिए। यूरोप को जवाब देना चाहिए। जी-20 को प्रतिक्रिया देनी चाहिए। रूस को मौत का तांडव मचाने से रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।'

फिलाश्किन ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर मौजूद था। यारोवा, सीमा से 10 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है।

यह क्षेत्र 2022 में रूस के कब्जे में था लेकिन उसी वर्ष बाद में यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं ने एक जवाबी हमले में इसे मुक्त करा लिया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article