क्रुस्क इलाके पर रूस का दोबारा नियंत्रण
बता दें कि यूक्रेन ने क्रुस्क के एक बड़े हिस्से पर अपना नियंत्रण कर लिया था लेकिन रूसी बलों ने धीरे-धीरे इस इलाके को खाली कराया। बताया जा रहा है कि क्रुस्क इलाके पर रूस ने अपना दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया है। नियंत्रण हासिल करने के बाद पुतिन पहली इस क्षेत्र के दौरे पर आए थे।
एमआई-17 हेलिकॉप्टर में सवार थे पुतिन
सैन्य अधिकारी ने कहा कि पुतिन एमआई-17 हेलिकॉप्टर में सवार थे तभी यूक्रेन की तरफ से बड़ी संख्या में ड्रोन हमला हुआ। हमले को देखते हुए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हुआ और उसने 46 ड्रोन मार गिराए। यूक्रेन के ड्रोन हमले में किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है। पुतिन ने जब क्रुस्क का दौरा पूरा कर लिया तब जाकर उनकी इस यात्रा के बारे में जानकारी दी गई।
रूसी-यूक्रेनी सैनिकों की अदला-बदली
इसी रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस तथा यूक्रेन ने रविवार को सैकड़ों और बंदियों की अदला-बदली की। यह इस तरह की अदला-बदली का तीसरा चरण है। मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष ने 303-303 सैनिकों को रिहा किया है जबकि शनिवार को 307-307 लड़ाकों और असैन्य नागरिकों को तथा शुक्रवार को 390-390 बंदियों को रिहा किया गया था।
