दुनिया

Russia Ukraine War: अंतिम विकल्प... नाटो की सदस्यता के लिए जेलेंस्की ने किया त्वरित आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 08:38 PM IST

शुक्रवार को ही रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपने में मिला लिया है। पश्चिमी देशों के विरोध को दरकिनार कर पुतिन ने इस आदेश पर मुहर भी लगा दी है। जिसके बाद से यूक्रेन के पास एक विकल्प बचा है, वो है नाटो की सदस्यता, जिसके कारण यह युद्ध शुरू हुआ है।

रूस एक बार फिर से यूक्रेन पर भारी पड़ता दिख रहा है। पुतिन की दादागिरी को रोकने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने नाटो की सदस्यता के लिए गुहार लगाई है। इस युद्ध के कारणों में से एक नाटो की सदस्यता भी है।

राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन औपचारिक रूप से नाटो सैन्य गठबंधन की फास्ट-ट्रैक सदस्यता के लिए आवेदन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कीव मास्को के साथ बातचीत के लिए तैयार था, लेकिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत नहीं होगी।

ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक वीडियो में कहा- "हम नाटो में त्वरित सदस्यता के लिए यूक्रेन के आवेदन पर हस्ताक्षर करके अपना निर्णायक कदम उठा रहे हैं।" वीडियो में ज़ेलेंस्की को निर्णय की घोषणा करते हुए और फिर उनके प्रधान मंत्री और संसद के अध्यक्ष द्वारा एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए दिखाया गया है। ज़ेलेंस्की ने कहा- "यूक्रेन वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन एक अलग रूसी राष्ट्रपति के साथ।"

दरअसल शुक्रवार को ही रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपने में मिला लिया है। जिसके बाद से यूक्रेन और पश्चिमी देश रूस पर भड़के हुए हैं। वहीं पुतिन ने बार-बार स्पष्ट किया है कि यूक्रेन अगर नाटो में शामिल होता है तो ये उसकी आखिरी गलती होगी। रूस इसके लिए यूक्रेन को कभी माफ नहीं करेगा और इसका खामियाजा यूक्रेन को भुगतना पड़ेगा।

अपने भाषण में, पुतिन ने यूक्रेन से शांति वार्ता के लिए बैठने का आग्रह किया, लेकिन तुरंत जोर देकर कहा कि वह कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस सौंपने पर चर्चा नहीं करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article