दुनिया

अब यूक्रेन पर 477 ड्रोन और 60 मिसाइलों ने बोला एक साथ हमला, मचा दी तबाही ही तबाही

रूस ने यूक्रेन पर अबतक का सबसे बड़ा एयर अटैक किया है। इस अटैक में यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। तबाही का मंजर है। रूस और यूक्रेन के बीच एक और शांति की बात चल रही है तो वहीं दूसरी ओर दोनों एक दूसरे पर बड़े हमले कर रहे हैं।

Image

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला (फाइल फोटो)

Photo : AP

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिससे तीन साल से जारी युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीदों को गंभीर झटका लगा है। यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को इस हमले की पुष्टि की, जिसे युद्ध के पूरे कालखंड में सबसे व्यापक और विनाशकारी बताया जा रहा है।

477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागी गईं

यूक्रेन की वायु सेना ने जानकारी दी कि रूस ने इस रात 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं। इनमें से 249 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया गया

शेष 226 को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिया गया।

सबसे बड़ा हवाई हमला

वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इहनात ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि यह हमला अब तक का "सबसे बड़ा हवाई हमला" था, जिसमें कई प्रकार की मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। हमले की तीव्रता और व्यापकता ने देश के लगभग हर हिस्से को प्रभावित किया, खासकर यूक्रेन के पश्चिमी इलाके, जो आमतौर पर युद्ध की अग्रिम पंक्ति से दूर माने जाते हैं।

पोलैंड ने तैनात किए लड़ाकू विमान

इस हमले के बाद, यूक्रेन की सीमाओं से सटे देश पोलैंड ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए। पोलैंड की वायु सेना ने बताया कि उसके और सहयोगी देशों के लड़ाकू विमानों ने हवाई गश्त शुरू कर दी है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।

एक की मौत

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सेंडर प्रोकुडिन ने बताया कि ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चेर्कासी के गवर्नर इहोर टैबुरेट्स के अनुसार, चेर्कासी में एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए। ताजा हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शुक्रवार को दिए गए उस बयान के बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि मास्को इस्तांबुल में शांति वार्ता के नए दौर के लिए तैयार है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article