दुनिया

रूस के विदेश मंत्री करेंगे एस जयशंकर से मुलाकात, मॉस्को में इस दिन होगी अहम बैठक

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि 17 नवंबर को मॉस्को में सर्गेई लावरोव और भारत के विदेश मंत्री के बीच वार्ता होगी। वार्ता 'आगामी राजनीतिक संपर्कों, प्रमुख द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों' पर केंद्रित होगी। जयशंकर और लावरोव की पिछली मुलाकात 27 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA80) के 80वें सत्र के दौरान हुई थी।

Image

रूस के विदेश मंत्री करेंगे एस जयशंकर से मुलाकात (Photo: X/@mfa_russia)

Moscow Meeting: रूस ने शुक्रवार को घोषणा की कि विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 17 नवंबर को मॉस्को में अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ मुलाकात करेंगे। बताया गया कि आगामी राजनीतिक संपर्कों, प्रमुख द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

X पर साझा की गई एक पोस्ट में, रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, '17 नवंबर को मॉस्को में सर्गेई लावरोव और भारत के विदेश मंत्री के बीच वार्ता होगी।'

मंत्रालय ने आगे कहा कि वार्ता 'आगामी राजनीतिक संपर्कों, प्रमुख द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों' पर केंद्रित होगी, जो दोनों पक्षों के बीच निरंतर सहयोग का संकेत है। यह घोषणा हाल ही में हुए कई राजनयिक आदान-प्रदानों के बाद की गई है।

जयशंकर और लावरोव की पिछली मुलाकात 27 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA80) के 80वें सत्र के दौरान हुई थी, जो आपस में लगातार एक बेहतक रिश्ते को दिखाता है।

उस मुलाकात को याद करते हुए, जयशंकर ने X पर लिखा, '#UNGA80 के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अच्छी बातचीत हुई।' 'द्विपक्षीय संबंधों, यूक्रेन संघर्ष और मध्य पूर्व के घटनाक्रमों पर उपयोगी चर्चा हुई।'

इसी के साथ रूसी उप-प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दिसंबर में निर्धारित यात्रा से पहले सितंबर में भारत का दौरा किया था।

कीव पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले

दूसरी ओर रूस ने शुक्रवार तड़के कीव पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला किया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। अपार्टमेंट की इमारतों में बड़े-बड़े छेद हो गए और आग लग गई। विस्फोटों की आवाज पूरे शहर में गूंज उठी और रात का आसमान जगमगा उठा। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि एक गर्भवती महिला सहित कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने रात्रिकालीन हमले में कम से कम 430 ड्रोन और 18 मिसाइलों का इस्तेमाल किया

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article