दुनिया

रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, 122 मिसाइलों ने बनाया निशाना, 36 ड्रोन ने की बमबारी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 29, 2023, 10:48 PM IST

Russia Ukraine War: यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने यूक्रेनी ठिकानों पर 122 मिसाइलें और दर्जनों ड्रोन लॉन्च किए, जिससे देश भर में कम से कम 27 नागरिक मारे गए।

Image

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला (Russian Defence)

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ी हवाई हमला किया है। रूस ने शुक्रवार को एक के बाद एक 122 मिसाइलों को दाग दिया। जिसमें यूक्रेन के कई इलाके तबाह हो गए। इतना ही नहीं रूस ने अपने 36 ड्रोनों से यूक्रेनी इलाकों पर बमबारी भी है।

27 की मौत

यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने यूक्रेनी ठिकानों पर 122 मिसाइलें और दर्जनों ड्रोन लॉन्च किए, जिससे देश भर में कम से कम 27 नागरिक मारे गए। इस हमले को लेकर वायु सेना के एक अधिकारी ने इसे सबसे बड़ा हवाई हमला कहा है। वायुसेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर लिखा- "यह फरवरी 2022 में रूस द्वारा पूर्ण स्तर का युद्ध शुरू किए जाने के बाद से सबसे बड़ा हवाई हमला है।"

18 घंटे तक हमला

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि लगभग 18 घंटे के हमले के दौरान कम से कम 144 लोग घायल हो गए और अज्ञात संख्या में लोग मलबे में दब गए। पूरे यूक्रेन में क्षतिग्रस्त हुई इमारतों में एक अस्पताल, अपार्टमेंट ब्लॉक और स्कूल शामिल हैं। यूक्रेन के सैन्य प्रमुख वलेरी ज़ालुज़नी ने कहा कि यूक्रेनी वायु सेना ने रात भर में अधिकांश बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों को रोक दिया।

क्या बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति

यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, पिछला सबसे बड़ा हमला नवंबर 2022 में हुआ था, जब रूस ने यूक्रेन पर 96 मिसाइल दागी थीं। इस वर्ष पहला सबसे बड़ा हमला नौ मार्च को हुआ था, जब रूस ने 81 मिसाइल दागीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइल सहित विभिन्न प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article