देश

India Covid New Cases: भारत में रिकॉर्ड लेवल पर आ रहे कोरोना के नए मामले, 5 की मौत, JN.1 के केस 150 के पास

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 29, 2023, 08:06 PM IST

India Covid New Cases: भारत में 29 दिसंबर को दर्ज हुए मामलों ने पिछले 225 दिनों में सबसे अधिक है। आखिरी बार भारत में 24 घंटे की अवधि में इतनी अधिक संख्या में मामले 19 मई को दर्ज किए गए थे जब 865 नए मामले दर्ज किए गए थे।

Image

भारत में कोरोना के मामले

India Covid New Cases: भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार (29 दिसंबर 2023) को जो ताजा मामले रिकॉर्ड किए गए हैं, उसने पिछले कई महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को भारत में 797 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही पांच लोगों की मौत भी हो गई है। कोविड के नए सब वैरिएंट जेएन.1 के मामले की बात करें तो यह 150 के पार चला गया है।

19 मई के बाद सबसे ज्यादा

भारत में 29 दिसंबर को दर्ज हुए मामलों ने पिछले 225 दिनों में सबसे अधिक है। आखिरी बार भारत में 24 घंटे की अवधि में इतनी अधिक संख्या में मामले 19 मई को दर्ज किए गए थे जब 865 नए मामले दर्ज किए गए थे।

JN.1 वैरिएंट के कितने मामले

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 28 दिसंबर तक कोविड-19 के जेएन.1 सब-वेरिएंट के कुल 145 मामले सामने आए हैं। ये नमूने 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2023 के बीच एकत्र किए गए थे।

कुल कितने एक्टिव मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, आज की तारीख में देश में कोविड का सक्रिय केस 4,091 था। पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई पांच नई मौतों में से दो केरल से और एक-एक महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु में हुई हैं।

2020 से अभी तक का हाल

वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article