WhatsApp में मैसेज इस तरह से करें शेड्यूल, बधाई देने के लिए 12 बजे का नहीं करना होगा इंतजार

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप्लिक्शन है। अगर आपके स्मार्टफोन में भी वॉट्सऐप मौजूद है तो हम आपको एक शानदार ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे वॉट्ऐप मैसेज ऑटोमैटिकली दूसरे के फोन में चला जाएगा।

Authored by: Gaurav TiwariUpdated Nov 24 2026, 11:37 IST
दुनियाभर में हर दिन करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल अपने डेली रूटीन लाइफ में करते है। अब यह चैटिंग ऐप सिर्प चैटिंग तक ही सीमित नहीं है। फोटो, वीडियो ट्रांसफर करने के साथ ही अब लोग वॉइस कॉलिंग और डॉक्यूमेंट शेयरिंग के लिए भी जमकर इसका इस्तेमाल करते हैं।Image Credit : Digit01 / 13

दुनियाभर में हर दिन करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल अपने डेली रूटीन लाइफ में करते है। अब यह चैटिंग ऐप सिर्प चैटिंग तक ही सीमित नहीं है। फोटो, वीडियो ट्रांसफर करने के साथ ही अब लोग वॉइस कॉलिंग और डॉक्यूमेंट शेयरिंग के लिए भी जमकर इसका इस्तेमाल करते हैं।

वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह के फीचर्स ऑफर करता है। इनमें से कई फीचर्स सिक्योरिटी रिलेटेड होते हैं तो कई सारे फीचर्स चैटिंग के लिए खास सुविधा देते हैं। क्या आपको मालूम है कि वॉट्सऐप में आप अपना मैसेज शेड्यूल भी कर सकते हैं।Image Credit : Digit02 / 13

वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह के फीचर्स ऑफर करता है। इनमें से कई फीचर्स सिक्योरिटी रिलेटेड होते हैं तो कई सारे फीचर्स चैटिंग के लिए खास सुविधा देते हैं। क्या आपको मालूम है कि वॉट्सऐप में आप अपना मैसेज शेड्यूल भी कर सकते हैं।

<strong>Android और iPhone का आसान तरीका</strong>Image Credit : Digit03 / 13

Android और iPhone का आसान तरीका

कई बार हमें किसी को रात 12 बजे जन्मदिन की बधाई देनी होती है या सुबह ऑफिस शुरू होने से पहले कोई जरूरी मैसेज भेजना होता है। लेकिन हर बार उस समय जागना या फोन के पास रहना संभव नहीं होता। ऐसे में अगर मैसेज पहले से सेट कर दिया जाए, तो काफी आसानी हो सकती है।

मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी बात यह है कि Android और iPhone दोनों में ही यूजर्स को WhatsApp मैसेज को शेड्यूल करने का ऑप्शन मिलता है। आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके किसी भी टाइम के लिए मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।Image Credit : Digit04 / 13

मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी बात यह है कि Android और iPhone दोनों में ही यूजर्स को WhatsApp मैसेज को शेड्यूल करने का ऑप्शन मिलता है। आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके किसी भी टाइम के लिए मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।

फिलहाल WhatsApp में मैसेज को अपने आप तय समय पर भेजने का सीधा फीचर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कुछ दूसरे ऐप और फोन में मौजूद फीचर्स की मदद से आप मैसेज पहले से तैयार कर सकते हैं।Image Credit : Digit05 / 13

फिलहाल WhatsApp में मैसेज को अपने आप तय समय पर भेजने का सीधा फीचर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कुछ दूसरे ऐप और फोन में मौजूद फीचर्स की मदद से आप मैसेज पहले से तैयार कर सकते हैं।

Android फोन में इसके लिए SKEDit ऐप की मदद ली जा सकती है। वहीं, iPhone में Apple के Shortcuts ऐप से यह काम किया जा सकता है। आइए आपको इसके लिए स्टेप बाय स्टेप तरीका बताते हैं।Image Credit : Digit06 / 13

Android फोन में इसके लिए SKEDit ऐप की मदद ली जा सकती है। वहीं, iPhone में Apple के Shortcuts ऐप से यह काम किया जा सकता है। आइए आपको इसके लिए स्टेप बाय स्टेप तरीका बताते हैं।

सबसे पहले Google Play Store पर जाएं और SKEDit ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें। इसके बाद ऐप खोलें और अपना अकाउंट लॉगिन करें। अब ऐप में WhatsApp का विकल्प चुनें।Image Credit : Digit07 / 13

सबसे पहले Google Play Store पर जाएं और SKEDit ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें। इसके बाद ऐप खोलें और अपना अकाउंट लॉगिन करें। अब ऐप में WhatsApp का विकल्प चुनें।

इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए गाइडलाइंस को फॉलो करें। आपसे Accessibility की परमिशन मांगी जाएगी। इसके लिए फोन की Settings में जाएं और SKEDit की Accessibility Service को चालू करें। फिर दोबारा ऐप खोलें।Image Credit : Digit08 / 13

इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए गाइडलाइंस को फॉलो करें। आपसे Accessibility की परमिशन मांगी जाएगी। इसके लिए फोन की Settings में जाएं और SKEDit की Accessibility Service को चालू करें। फिर दोबारा ऐप खोलें।

अब उस व्यक्ति का नाम या नंबर चुनें, जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं। इसके बाद अपना मैसेज लिखें और भेजने की तारीख और समय सेट करें। अगर आप एक ही मैसेज को बार-बार भेजना चाहते हैं, तो Frequency का विकल्प भी चुन सकते हैं। सभी जानकारी भरने के बाद शेड्यूल सेट कर दें।Image Credit : Digit09 / 13

अब उस व्यक्ति का नाम या नंबर चुनें, जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं। इसके बाद अपना मैसेज लिखें और भेजने की तारीख और समय सेट करें। अगर आप एक ही मैसेज को बार-बार भेजना चाहते हैं, तो Frequency का विकल्प भी चुन सकते हैं। सभी जानकारी भरने के बाद शेड्यूल सेट कर दें।

<strong>iPhone में WhatsApp मैसेज शेड्यूल करने का तरीका</strong>Image Credit : Digit10 / 13

iPhone में WhatsApp मैसेज शेड्यूल करने का तरीका

iPhone इस्तेमाल करने वाले लोग Apple के Shortcuts ऐप की मदद ले सकते हैं। इसके लिए किसी अलग थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होती। सबसे पहले अपने iPhone में Shortcuts ऐप खोलें। अगर यह ऐप फोन में नहीं है, तो App Store से डाउनलोड कर लें। अब नीचे दिए गए Automation सेक्शन में जाएं और नया Automation बनाने के लिए Plus (+) बटन पर टैप करें।

अब Time of Day का ऑप्शन चुने। यहां वह समय सेट करें, जब आप WhatsApp मैसेज भेजना चाहते हैं। इसके बाद अगली स्क्रीन पर Text एक्शन सर्च करें और उसमें अपना मैसेज लिखें।Image Credit : Digit11 / 13

अब Time of Day का ऑप्शन चुने। यहां वह समय सेट करें, जब आप WhatsApp मैसेज भेजना चाहते हैं। इसके बाद अगली स्क्रीन पर Text एक्शन सर्च करें और उसमें अपना मैसेज लिखें।

अब सर्च बार में WhatsApp लिखें और Send Message via WhatsApp विकल्प चुनें। इसके बाद उस व्यक्ति का नाम या नंबर चुनें, जिसे मैसेज भेजना है। सभी जानकारी सही होने पर Automation सेव कर दें। आप चाहें तो इसे इस्तेमाल करने से पहले टेस्ट भी कर सकते हैं। इसके लिए Play बटन दबाकर देख लें कि मैसेज सही तरीके तैयार हुआ है या नहीं।Image Credit : Digit12 / 13

अब सर्च बार में WhatsApp लिखें और Send Message via WhatsApp विकल्प चुनें। इसके बाद उस व्यक्ति का नाम या नंबर चुनें, जिसे मैसेज भेजना है। सभी जानकारी सही होने पर Automation सेव कर दें। आप चाहें तो इसे इस्तेमाल करने से पहले टेस्ट भी कर सकते हैं। इसके लिए Play बटन दबाकर देख लें कि मैसेज सही तरीके तैयार हुआ है या नहीं।

मैसेज शेड्यूल करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। Android में SKEDit ऐप को Accessibility जैसी जरूरी परमिशन देनी पड़ सकती है। किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप को परमिशन देने से पहले उसकी विश्वसनीयता और प्राइवेसी पॉलिसी जरूर जांच लें।Image Credit : Digit13 / 13

मैसेज शेड्यूल करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। Android में SKEDit ऐप को Accessibility जैसी जरूरी परमिशन देनी पड़ सकती है। किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप को परमिशन देने से पहले उसकी विश्वसनीयता और प्राइवेसी पॉलिसी जरूर जांच लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!