दुनिया

मॉस्को ने यूक्रेन पर 363 ड्रोन से बरपाया कहर तो कीव ने भी किया पलटवार; उड़ानें निलंबित

Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात यूक्रेन पर 363 ड्रोन एवं आठ मिसाइलों से हमला किया, इनमें शाहिद और डिकॉय ड्रोन शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी हमले के कारण रूस के तीन हवाई अड्डों से कुछ समय के लिए उड़ानें निलंबित कर दी गयीं।

Image

रूस-यूक्रेन ड्रोन हमला

Photo : AP

Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात यूक्रेन पर 363 ड्रोन एवं आठ मिसाइलों से हमला किया, इनमें शाहिद और डिकॉय ड्रोन शामिल हैं। इसके साथ ही यूक्रेन की वायु सेना ने चार ड्रोन को छोड़कर बाकी ड्रोनों और छह क्रूज मिसाइलों को मार गिराया है।

रूस ने यूक्रेनी ड्रोनों को किया तबाह

इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात भर कई क्षेत्रों में 39 यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए, जिनमें रोस्तोव क्षेत्र में 19 और वोल्गोग्राद क्षेत्र में 13 ड्रोन शामिल हैं।दोनों क्षेत्र यूक्रेन के पूर्व में स्थित है। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध में लंबी दूरी के ड्रोन हमलों ने वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बनाई हैं। दोनों देशों के बीच संघर्ष चौथे साल में प्रवेश कर चुका है। दोनों पक्षों द्वारा तेजी से विकसित किये जा रहे घातक ड्रोनों ने युद्ध को नए हथियारों के परीक्षण के मैदान में तब्दील कर दिया है।

हमलों के चलते क्रीमिया ब्रिज हुआ था बंद

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस द्वारा दागे गये ड्रोनों में से 359 को या तो मार गिराया गया या फिर जाम कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी हमले के कारण रूस के तीन हवाई अड्डों से कुछ समय के लिए उड़ानें निलंबित कर दी गयीं। उन्होंने बताया कि रात भर क्रीमिया को निशाना बनाकर किये गये हमलों के कारण क्रीमिया ब्रिज को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। रूस और यूक्रेन ने हमलों में किसी बड़े नुकसान या लोगों के हताहत होने की सूचना नहीं दी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article