पहले बमबारी और बाद में बातचीत की चाहत, अमेरिकी बर्ताव से झल्लाया ईरान; क्या दोनों के बीच बनेगी बात?

Iran US Talks: ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच में अमेरिका ने छलांग मारते हुए ईरान की तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी की। इसके बाद तेहरान ने कतर और इराक में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलों की बौछार की। हालांकि, बाद में ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम का ऐलान हुआ और अमेरिका का एक बयान सामने आया जिसमें कहा गया कि वह अब अगले सप्ताह तेहरान के साथ बातचीत करने वाला है।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Jun 27 2025, 17:13 IST
ईरान-अमेरिकी वार्ता हुई जटिलImage Credit : AP/Reuter/iStock01 / 07

ईरान-अमेरिकी वार्ता हुई जटिल

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अपने तीन परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमले से गंभीर क्षति की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इसकी वजह से उनके देश के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ नयी वार्ता की संभावना 'जटिल' हो गई है। अमेरिका 2015 के उस परमाणु समझौते में शामिल पक्षों में से एक था, जिसमें ईरान ने प्रतिबंधों में राहत और अन्य लाभों के बदले अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम का दायरा सीमित रखने पर सहमति जताई थी।

नए सिरे से बातचीत में अमेरिका की रुचिImage Credit : AP/Reuter/iStock02 / 07

नए सिरे से बातचीत में अमेरिका की रुचि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान एकतरफा रूप से अमेरिका के इस समझौते से बाहर निकल जाने के बाद यह समझौता विफल हो गया था। ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह ईरान के साथ नए सिरे से वार्ता में रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अगले सप्ताह मिलेंगे।

अमेरिका-ईरान के बीच कब होगी वार्ता?Image Credit : AP/Reuter/iStock03 / 07

अमेरिका-ईरान के बीच कब होगी वार्ता?

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर गुरुवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इस संभावना को खुला छोड़ दिया कि उनका देश अपने परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर फिर से वार्ता में शामिल होगा। हालांकि, उन्होंने इस बात के संकेत दिये कि यह वार्ता जल्दी नहीं होगी।

वार्ता फिर से शुरू करने पर नहीं हुई बातImage Credit : AP/Reuter/iStock04 / 07

वार्ता फिर से शुरू करने पर नहीं हुई बात

अब्बास अरागची ने कहा कि वार्ता फिर से शुरू करने के लिए कोई सहमति नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है, कोई वादा नहीं किया गया है, और हमने वार्ता को फिर से शुरू करने के बारे में भी बात नहीं की है।’’

अधिक जटिल और कठिन हो गई वार्ताImage Credit : AP/Reuter/iStock05 / 07

अधिक जटिल और कठिन हो गई वार्ता

अरागची ने कहा कि सैन्य हस्तक्षेप करने के अमेरिकी निर्णय ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता को और अधिक जटिल और कठिन बना दिया है। इजरायल ने 13 जून को ईरान पर हमला किया था और उसके परमाणु स्थलों, रक्षा प्रणालियों, उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को लगातार हमलों में निशाना बनाया।

30 ईरानी कमांडर ढेरImage Credit : AP/Reuter/iStock06 / 07

30 ईरानी कमांडर ढेर

इजरायल ने कहा कि 12 दिनों तक हमलों में उसने लगभग 30 ईरानी कमांडरों को मार दिया और आठ परमाणु संबंधित केंद्रों तथा 720 से अधिक सैन्य बुनियादी ढांचों के स्थलों को निशाना बनाया। वाशिंगटन स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ समूह के अनुसार, कम से कम 417 नागरिकों सहित 1,000 से अधिक लोग मारे गए।

ईरान ने दागीं 550 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलेंImage Credit : AP/Reuter/iStock07 / 07

ईरान ने दागीं 550 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें

ईरान ने इजरायल पर 550 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागीं, जिनमें से अधिकांश को रोक दिया गया, लेकिन जो मिसाइल अंदर घुस गईं, उन्होंने कई क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया और 28 लोगों की जान ले ली। अमेरिका ने रविवार को ईरान में तीन बड़े हमलों को अंजाम देने के लिए बी-2 बमवर्षकों द्वारा क्रूज मिसाइलों और बंकर-बस्टर बमों की बौछार की। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सोमवार को कतर में एक अमेरिकी बेस पर मिसाइल दागीं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!