दुनिया

रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने कही ऐसी बात, 'खुश' हो गए होंगे ट्रंप, अलास्का बैठक में नहीं बनी है बात

पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ी बात कही। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि 'साल 2022 में यदि ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो संभवत: यह युद्ध शुरू नहीं होता।' खास बात यह है कि पुतिन ने वही बात कही जिसे ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से पहले दोहराते आए हैं। ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि बाइडेन की जगह यदि वह राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई शुरू नहीं हुई होती।

Image

अलास्का में मिले पुतिन और ट्रंप। तस्वीर-AP

Photo : AP

Putin invites Trump to Mascow: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने और इस पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को अलास्का के एंकोरेज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम बैठक हुई। करीब तीन घंटे चली यह बैठक 'सार्थक' एवं 'सकारात्मक' तो रही लेकिन युद्ध खत्म करने पर कोई 'डील' या 'समझौता' नहीं हो पाया। हालांकि, दोनों नेताओं ने अपनी इस बैठक पर संतोष व्यक्त किया। रूसी राष्ट्रपति ने अगले दौर की बातचीत के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को मास्को आने का न्योता दिया जिस पर उन्होंने हामी भी रही।

ट्रंप यही बात बार-बार दोहराते आए हैं

इसी दौरान पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ी बात कही। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि 'साल 2022 में यदि ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो संभवत: यह युद्ध शुरू नहीं होता।' खास बात यह है कि पुतिन ने वही बात कही जिसे ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से पहले दोहराते आए हैं। ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि बाइडेन की जगह यदि वह राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई शुरू नहीं हुई होती।

कई मुद्दों पर हम सहमत हुए-ट्रंप

पुतिन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर हम सहमत हुए लेकिन कई बड़ी बातों को हम निष्कर्ष तक नहीं ले जा सके। फिर भी हमने रास्ता बनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इसलिए डील होने तक कोई डील नहीं हुई। बातचीत में कुछ ही मुद्दे छूटे जो शायद बहुत ज्यादा महत्व नहीं रखते हैं लेकिन अब हम उन पर भी बात कर सकते हैं।'

ट्रंप बोले-जेलेंस्की-यूरोप के नेताओं से करूंगा बात

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ उनकी अभी कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन वह जल्द ही उनके और यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि 'अभी बहुत से काम हैं जिन्हें करने हैं लेकिन इस बैठस से पहले जो स्थिति थी अब हम उससे कहीं बेहतर जगह पर हैं।' इस बैठक के बारे में जेलेंस्की और यूरोप के देशों की प्रतिक्रिया काफी महत्वपूर्ण होगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article