दुनिया

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में उतरे भारतीय मूल के जोहरान ममदानी पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप, बोले- '100% कम्युनिस्ट पागल...'

Who Is Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी मेयर की दौड़ में एक महत्वपूर्ण उम्मीदवार के रूप में उभरे जोहरान ममदानी पर राष्ट्रपति भड़क गए है। ट्रंप ने कहा कि जोहरान ममदानी, एक 100% कम्युनिस्ट पागल ने अभी-अभी डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीती है और मेयर बनने की राह पर है।

Image

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप

Photo : Twitter

Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे है जो न्यूयॉर्क सिटी मेयर की दौड़ में एक महत्वपूर्ण उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। न्यूयॉर्क का मेयर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे भारतीय मूल के उम्मीदवार जोहरान ममदानी पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भड़के हुए हैं। मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी को ट्रंप ने 100 फीसदी पागल कम्युनिस्ट बताया है। गौरतलब है कि जोहरान ममदानी न सिर्फ ट्रंप के विरोधी पार्टी के नेता हैं बल्कि वे उनके वैचारिक विरोधी भी हैं। ट्रंप रिपब्लिकन हैं, जबकि जोहरान ममदानी डेमोक्रेट। ट्रंप पूंजीवादी और खुले बाजार के समर्थक हैं, जबकि जोहरान को समाजवादी वामपंथी माने जाते हैं। ट्रंप ने कहा कि जोहरान ममदानी, एक 100% कम्युनिस्ट पागल ने अभी-अभी डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीती है और मेयर बनने की राह पर है। हमारे पास पहले भी कट्टरपंथी वामपंथी थे, लेकिन यह थोड़ा हास्यास्पद हो रहा है। वह भयानक दिखता है, उसकी आवाज कर्कश है, वह बहुत होशियार नहीं है। उसके पास AOC+3 है, सभी बेवकूफ हैं, उसका समर्थन कर रहे हैं, और यहां तक कि हमारे महान फिलिस्तीनी सीनेटर, क्रायिन चक शूमर भी उसके आगे झुक रहे हैं। हां, यह हमारे देश के इतिहास में एक बड़ा क्षण है! ट्रंप यही नहीं रुके। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रदर्शन का मजाक उड़ाया और अन्य प्रगतिशील राजनेताओं का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट पार्टी को चुनावी रेस में वापस आने के लिए राष्ट्रपति पद के लिए कम बुद्धि वाले उम्मीदवार जैस्मीन क्रॉकेट को नॉमिनेट करना चाहिए।

ममदानी ने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में हासिल की थी जीत

बता दें कि भारतीय-अमेरिकी नेता जोहरान ममदानी ने 24 जून 2025 को न्यूयॉर्क शहर के मेयर के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल की थी। उन्होंने राजनीतिक दिग्गज और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया था। ममदानी को काउंट किए गए बैलट पेपर का 90 फीसदी वोट मिला है जबकि उन्हें कुल वोटों का 43.5 फीसदी वोट मिला है। जोहरान ममदानी अभी डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं। हालांकि, अंतिम परिणाम की पुष्टि रैंक्ड चॉइस वोटिंग की प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है, जिसमें मतों की गिनती और वितरण पूरा होने के बाद नतीजे जुलाई 2025 में घोषित होंगे। इस प्रक्रिया में ममदानी की बढ़त मजबूत मानी जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article